लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर ली है। रविवार सुबह वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिनेत्री का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इस खबर के बाद से भोजपुरी जगत में शक की लहर है। लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि बुलंदी के शिखर पर चढ़ी आकांक्षा के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। आकांक्षा ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो पोस्ट किया। रविवार अलसुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इसके कुछ घंटे उनके खुदकुशी की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। भोजपुरी अभिनेत्री ने किस वजह से आत्महत्या की है इसका कारण पता नहीं चल पाया है। वाराणसी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Akanksha Dubey: रात में डांस वीडियो पोस्ट किया, सुबह Social Media पर गाना रिलीज हुआ, फिर आ गई खुदकुशी की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन