फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akanksha Dubey Last Song ye ara kabhi hara nahi viral on social media after her death

Akanksha Dubey Last Song: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक

Sun, 26 Mar 2023 03:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 26 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

आकांक्षा दुबे की मौत से कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ उनका गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' यूट्यूब पर छा गया है। वीडियो को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Last Song ye ara kabhi hara nahi viral on social media after her death
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस को 26 मार्च, रविवार को वाराणसी के एक होटल में मृत पाया गया। वहीं, आकांक्षा की मौत के बाद उनका लेटेस्ट रिलीज गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' खूब वायरल हो रहा है। गाने को एक्ट्रेस की मौत से कुछ ही समय पहले रिलीज किया गया था। म्यूजिक एल्बम में आकांक्षा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वीडियो को यूट्यूब ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


'ये आरा कभी नहीं हारा' बोल वाला गाना रिलीज के साथ ही छा गया है। इसे चंद घंटों के अंदर यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस लाइक का बटन दबाकर आकांक्षा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं करते नजर आ रहे हैं। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस एल्बम में आकांक्षा एक डांसर की भूमिका में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में भोजपुरी हसीना को लाल और गोल्डन रंग की स्कर्ट और चोली पहने शानदार डांस करते देखा जा रहा है। वहीं, पवन सिंह शेर बनकर धाकड़ एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। जहां आकांक्षा, पवन को रिझाने की पूरी कोशिश करती देखी जा रही हैं। तो वहीं, पवन भी उन्हें अपना जलवा दिखाने से नहीं चूक रहे हैं, लेकिन इस वीडियो को देख आकांक्षा के फैंस भावुक हो उठे हैं। वे अबतक इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी चहीती अदाकारा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

गौरतलब हो कि आकांक्षा दुबे ने फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से एक्टिंग डेब्यू किया था और 'मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी), 'वीरों के वीर' और 'फाइटर किंग' में भी शानदार अभिनय करती देखी जा चुकी हैं। आकांक्षा ने हाल ही में फिल्म 'मिट्टी' की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म चंदन उपाध्याय द्वारा निर्देशित और अरविंद प्रसाद और प्रेम शंकर द्वारा निर्मित है। फिल्म में रक्षा गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed