फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस बढ़ा, दोनों सीटों पर राहुल-प्रियंका उतरेंगे या फिर कोई और; अभी तक तय नहीं

Sun, 24 Mar 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Mar 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Congress Candidate From Amethi and Rae bareli Lok Sabha Seats Rahul Gandhi Priyank
UP Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।  चौथी सूची में यूपी की नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से पीएम मोदी के सामने होंगे, इमरान मसूद सहारनपुर से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे। 


चौथी सूची के अनुसार, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लोकसभा चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, बसपा से आए दानिश अली को अमरोहा जबकि सपा और बसपा से होते हुए कांग्रेस में पहुंचे इमरान मसूद को सहारनपुर जबकि वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया से टिकट दिया गया है। 
UP Lok Sabha Election 2024 Congress Candidate From Amethi and Rae bareli Lok Sabha Seats Rahul Gandhi Priyank
दानिश अली - फोटो : सोशल मीडिया
दानिश अली का मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तंवर से होगा। पार्टी ने अपनी चौथी सूची में उत्तर प्रदेश के 9 सीटों समेत कुल 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हालांकि इस सूची में भी अमेठी और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। 

 
UP Lok Sabha Election 2024 Congress Candidate From Amethi and Rae bareli Lok Sabha Seats Rahul Gandhi Priyank
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं होने से सस्पेंस बढ़ गया है। अब सवाल भी उठ रहे हैं क्या अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में होंगी। इसलिए दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Congress Candidate From Amethi and Rae bareli Lok Sabha Seats Rahul Gandhi Priyank
सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल - फोटो : Social Media
वहीं, जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार का फैसला लिया जा सकता है। जिले में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारों का एलान नहीं होने से लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Congress Candidate From Amethi and Rae bareli Lok Sabha Seats Rahul Gandhi Priyank
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जिले में गांधी परिवार के सदस्य को ही उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के साथ कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed