{"_id":"6233f8795ac2e956f0122fe1","slug":"up-election-result-2022-yogi-government-02-keshav-prasad-maurya-yogi-adityanath-agreed-on-having-two-deputy-chief-ministers-nadda-met-anupriya-patel-and-sanjay-nishad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: 23 या 24 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का गठन, केशव की कुर्सी बरकरार रहेगी, खतरे में दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 23 या 24 मार्च को योगी मंत्रिमंडल का गठन, केशव की कुर्सी बरकरार रहेगी, खतरे में दिनेश शर्मा
Fri, 18 Mar 2022 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
yogi government 02
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे। करीब बीस नए चेहरे भी शामिल होने की संभावना है। कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में बने रहेंगे, जबकि डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जितिन प्र सिंह व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी के 36 उम्मीदवारों की सूची पर भी मुहर लगाई गई। पार्टी पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल के पहले चरण में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। मंत्रिमंडल में पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक देखने को मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला वोट बैंक की बड़ी भूमिका रही है। लिहाजा महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी महिलाओं की नई लीडरशिप भी खड़ी करेगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बसपा के समर्पित मतदाताओं के भाजपा के समर्थन में आने को देखते हुए पार्टी इस वोट बैंक में अपना आधार और बड़ा करना चाहती है। ऐसे में नई सरकार में जाटव बिरादरी से किसी को या तो डिप्टी सीएम बनाया जाएगा या विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : amar ujala
चुनाव में 11 मंत्री हार गए, जबकि चार पहले ही सपा में चले गए। वहीं, करीब आधा दर्जन अन्य मंत्रियों के काम से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इनकी जगह नए चेहरे लाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला का मंत्री बनना तय
नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पुराने मंत्रियों में सिद्धार्थ नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, रामपाल वर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह के नाम हैं। पूर्व आईपीएस असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, बेबी रानी मौर्य, अंजुला माहौर, प्रतिभा शुक्ला को भी मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।
नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पुराने मंत्रियों में सिद्धार्थ नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, रामपाल वर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह के नाम हैं। पूर्व आईपीएस असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, बेबी रानी मौर्य, अंजुला माहौर, प्रतिभा शुक्ला को भी मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।