फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: पांच साल में कोई 13 साल बढ़ा तो कोई दो साल कम हुआ, दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 19 विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’

Mon, 14 Feb 2022 07:26 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 07:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में 2017 में जीते 46 विधायक फिर से मैदान में हैं। इन विधायकों में से 19 ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या काफी कम रह गई। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Second Phase Contesting 20 MLAs Age Differences in 5 Years
2017 में जीते इन नेताओं की उम्र में पांच साल से ज्यादा या कम का इजाफा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर 2017 में जीते 46 विधायक फिर से मैदान में हैं। इन विधायकों में से 19 ऐसे हैं, जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या काफी कम रह गई। दो विधायक तो ऐसे भी हैं जिनकी उम्र बढ़ने की जगह घट गई। देवबंद के विधायक ब्रिजेश सिंह रावत पांच साल में 13 साल तो रामपुर से चुनाव लड़ रहे आजम खान की उम्र पांच साल में 11 साल बढ़ गई है। आइए जानते हैं इन विधायकों और उनके उम्र में हुए इजाफे के बारे में…
loader
UP Election 2022 Second Phase Contesting 20 MLAs Age Differences in 5 Years
आजम खान को सपा ने रामपुर से टिकट दिया है। - फोटो : अमर उजाला
2017 में रामपुर से जीते आजम खान इस वक्त सांसद हैं। सपा ने उन्हें फिर से विधानसभा चुनाव में रामपुर से उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 Second Phase Contesting 20 MLAs Age Differences in 5 Years
ब्रिजेश सिंह देवबंद से भाजपा विधायक हैं। - फोटो : अमर उजाला

देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह रावत की उम्र में पांच साल में 13 साल का इजाफा हुआ है।

UP Election 2022 Second Phase Contesting 20 MLAs Age Differences in 5 Years
वीर विक्रम सिंह कटरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। - फोटो : अमर उजाला
कटरा सीट से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह 2017 में 36 साल के थे। अब वो घटकर 35 साल के हो गए हैं। 
विज्ञापन
UP Election 2022 Second Phase Contesting 20 MLAs Age Differences in 5 Years
नवाब जान को सपा ने फिर से ठाकुरद्वारा से उतारा है। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा से जीते नवाब जान की उम्र पांच साल में बढ़ने की जगह घट गई। वो भी पूरे पांच साल। वो 2017 में 59 साल के थे अब घटकर 54 साल के हो गए हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed