फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 तस्वीरों में देखें यूपी चुनाव: राजनाथ से लेकर मायावती तक, कई नेताओं-मंत्रियों और अफसरों ने डाला वोट, अजय मिश्र टेनी की फोटो वायरल

Wed, 23 Feb 2022 07:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 23 Feb 2022 07:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में थे। 

विज्ञापन
UP Election 2022 4th Phase Lakhimpur Voting in Photos Ajay Mishra Teni BSP Chief Vote Under Heavy Security
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूपी में चौथे चरण का चुनाव भी काफी रोचक है। यहां कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। योगी सरकार के कई मंत्री इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी के मतदान केंद्रों तक कई मंत्री और दिग्गज नेता वोट देने पहुंचे। देखें तस्वीरें...
loader

 
UP Election 2022 4th Phase Lakhimpur Voting in Photos Ajay Mishra Teni BSP Chief Vote Under Heavy Security
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री और लखीमपुर के सांसद अजय मिश्र टेनी ने लखीमपुर में मतदान किया। टेनी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके बेटे आशीष मिश्र पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है। मतदान करने पहुंचे टेनी भारी सुरक्षा के घेरे में थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 4th Phase Lakhimpur Voting in Photos Ajay Mishra Teni BSP Chief Vote Under Heavy Security
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार संग लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुल खंड मतदान केंद्र में वोट डाला। 
UP Election 2022 4th Phase Lakhimpur Voting in Photos Ajay Mishra Teni BSP Chief Vote Under Heavy Security
बसपा प्रमुख मायावती ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती लखनऊ स्थित निगम नर्सरी स्कूल मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचीं। मायावती के साथ बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
UP Election 2022 4th Phase Lakhimpur Voting in Photos Ajay Mishra Teni BSP Chief Vote Under Heavy Security
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के ऐशबाग स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed