यूपी विधानसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और पांचवें चरण के लिए मतदान जारी हैं। सुबह से जारी मतदान में कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर भी वोट पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है।
2 of 9
डिप्टी सीएम और सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या ने वोट डालने से पहले पूजा की
- फोटो : ANI
इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और सिराथू से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने अपना वोट डाला। उन्होेंने कहा कि हवा में उड़ रही समाजवादी पार्टी की साइकिल इस बार बंगाल की खाड़ी में गिरेगी।
3 of 9
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपना वोट डाला
- फोटो : ANI
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी बड़ी जीत होगी। उम्मीद है कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मतदान की सेल्फी भी पोस्ट की।

4 of 9
यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वोट डाला
- फोटो : ANI
यूपी सरकार में मंत्री और इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वोट डाला। उन्होंने कहा कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। जनता को निर्णय लेना है और वे विकास कार्यों को वोट देंगे।
5 of 9
कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने वोट डाला
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता और रामपुर खास से पार्टी नेता आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत आपके वोट की होती है। देश के लिए और अपने भविष्य के लिए वोट करें।