{"_id":"60ca0fc08d707c71d005b9ae","slug":"uproar-over-death-of-youth-in-road-accident-dispute-between-villager-and-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की तस्वीरें: दो दोस्तों की मौत के बाद भीड़ ने किया चक्काजाम, पुलिस पर किया पथराव, 15 पुलिसकर्मी लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की तस्वीरें: दो दोस्तों की मौत के बाद भीड़ ने किया चक्काजाम, पुलिस पर किया पथराव, 15 पुलिसकर्मी लहूलुहान
Thu, 17 Jun 2021 08:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर पथराव भी किया
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के अकरमपुर में मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत पर भड़के परिजनों द्वारा सड़क जाम कर हंगामा करने के बाद से ही पुलिस अलर्ट थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मगरवारा चौकी का पुलिस बल घर पर तैनात हो गया। इसके बावजूद पुलिस बवालियों के मंसूबे नहीं भांप सकी। बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शव लेकर सड़क पर पहुंचे तो पुलिस के होश उड़ गए।
उन्नाव: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर पथराव भी किया
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ के न मानने पर हल्का बल प्रयोग किया तो भीड़ भड़क गई और पथराव शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए कुछ पुलिस कर्मी सड़क के दूसरे छोर पर एक मकान के छज्जे के नीचे खड़े हो गए। पीछे भागने की जगह न मिलने पर भीड़ द्वारा चलाए गए ईंट-पत्थरों से कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसी के सिर में गंभीर चोट आई और किसी का होंठ फट गया। बॉडी प्रोटेक्टर व हेलमेट न होने से कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।
चार घंटे आवागमन बाधित
जाम व पथराव के दौरान सड़क पर ईंटें बिछ गईं। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कानपुर-शुक्लागंज मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। मरहला से होकर वाहन हाईवे से गंतव्य को निकले। शहर के गांधी नगर से गदनखेड़ा चौराहा की ओर से वाहन निकलने को मजबूर रहे।
चार घंटे आवागमन बाधित
जाम व पथराव के दौरान सड़क पर ईंटें बिछ गईं। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कानपुर-शुक्लागंज मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। मरहला से होकर वाहन हाईवे से गंतव्य को निकले। शहर के गांधी नगर से गदनखेड़ा चौराहा की ओर से वाहन निकलने को मजबूर रहे।
उन्नाव: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर पथराव भी किया
- फोटो : अमर उजाला
गलियाें से ईंट लेकर फेंकते रहे
उपद्रव के बीच गलियों से निकलकर भीड़ बार-बार ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर पथराव करती रही। आसपास के दुकानदार शटर बंदकर दुकान के अंदर घुस गए। कई उपद्रवियों ने छतों पर चढ़कर पुलिस पर ईंट बरसाईं। पुलिस कर्मियों को घायल देख उच्चाधिकारियों का इशारा मिलते ही पुलिस ने जिसे पाया दौड़ाकर पीटा। महिला कमांडो फोर्स ने आगे मोर्चा संभाल रहीं महिलाओं को सबक सिखाया। पुलिस के लठियाने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों को घरों से निकालकर पीटा और कोतवाली पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी गिरफ्तार किया है।

उन्नाव: ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
शव छोड़कर भाग गए परिजन
उपद्रवियों पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई देख सड़क जाम किए परिजन शव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शवों को सड़क से हटाकर किनारे कराया। पुलिस की दहशत में दो घंटे तक परिजन शवों को पास नहीं पहुंचे। अंतिम संस्कार में देरी होती देख पुलिस ने गांव जाकर पड़ोसियों के जरिए परिजनों को बुलवाकर गंगाघाट में शवों का अंतिम संस्कार कराया।
ये पुलिसकर्मी हुए घायल
पथराव में मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव, दरोगा अबू मलिक, महिला थाना प्रभारी प्रेमवती, स्वॉट के स्पेशल कमांडो का सिपाही अंकित, सिपाही द्वारिकाधीश, उवैद उल्ला, अफसर अली, आमिर, शैफी, संतकुमार सिंह, नितिन कुमार, सोनू, चंद्रमौलि दुबे, रेनू यादव, अर्पिता यादव समेत अन्य को चोटें आई हैं।

भीम आर्मी पर भड़काने का आरोप
पुलिस के अनुसार भीम आर्मी के सदस्य देवीखेड़ा निवासी चंद्रशेखर के अलावा महिला कांति समेत पांच लोगों ने सरकार विरोधी बातें परिजनों के सामने कहकर उनके साथ भीड़ को भड़काया। इस पर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।