{"_id":"67482f0d86f6cd7ccd0aee3b","slug":"sultanpur-murder-after-kidnapping-hands-and-legs-tied-with-rope-cloth-stuffed-in-mouth-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद बच्चे का कत्ल: हाथ-पैर रस्सी से बंधे... मुंह में ठूंसा कपड़ा; 36 घंटे बेड के नीचे छिपाकर रखी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद बच्चे का कत्ल: हाथ-पैर रस्सी से बंधे... मुंह में ठूंसा कपड़ा; 36 घंटे बेड के नीचे छिपाकर रखी लाश
Thu, 28 Nov 2024 02:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:36 PM IST
सार
यूपी की सुल्तानपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। कर्ज में फंसे पड़ोसी ने ही घटना को अंजाम दिया। आरोपी पड़ोसी नेपांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। रस्सी से बालक के हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
विज्ञापन
Sultanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के शहर के गांधीनगर मोहल्ले में सोमवार रात पड़ोसी आसिफ ने पांच लाख की फिरौती के लिए व्यापारी शकील के बेटे उसामा को अगवा कर लिया। उसी रात उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। शव अपने ही बेड के नीचे छिपा ऊपर सोता रहा और पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में जुटा रहा। बुधवार भोर में पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। वारदात में शामिल उसके पिता, चाचा-चाची और चचेरी बहन को भी जेल भेज दिया।
पीड़ित व्यापारी के घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
एक नंबर की लोकेशन शकील के घर के बगल में मिली। आसपास के घरों की जांच के बाद पुलिस ने शकील के मकान के ठीक सामने रहने वाले आसिफ के घर की तलाशी ली, जहां उसके बेड के नीचे उसामा का शव मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आसिफ ने बताया कि उस पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए अपहरण की योजना बनाई। उसामा को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात 3.74 लाख रुपये पर बन भी गई थी।
आरोपी आसिफ
- फोटो : संवाद
नहीं निकाली थी गले की रस्सी
हत्यारोपी आसिफ ने उसामा की हत्या कर उसकी लाश को 36 घंटे तक अपने बेड के नीचे छिपाकर रखा था। जिस रस्सी से उसने उसामा का गला घोंटा था, वो बालक के गले में कसी मिली थी। बेड के नीचे लाश थी और सोमवार की रात आसिफ उसी बेड पर सोया था।
हत्या करने के बाद बरात गया था आरोपी
पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि उसामा की हत्या करने के बाद वह अपने कमरे में ताला लगाकर बरात चला गया था। रात करीब एक बजे वह वापस आया और उसामा की खोजबीन में लगे लोगों से मिला। उनसे पूछा कि क्या अभी तक बच्चा नहीं मिला। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था।

मासूम की हत्या पर विपाल करता परिवार
- फोटो : संवाद
मां बोली, हत्यारोपी को फांसी दो
दोना-पत्तल विक्रेता शकील की दो संताने थीं। बड़ा बेटा उसामा उर्फ साहिल केएनआईसीई में कक्षा चार का छात्र था। उसका एक छोटा भाई आहिल (02) है। बड़े बेटे की हत्या से गम में डूबी उसकी मां सलमा बार-बार यही कह रही थी कि मेरे मासूम बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। हत्यारोपी को फांसी दो। क्यों उसने ऐसा कर दिया।
3.74 लाख फिरौती पर तय हुई थी बात
आसिफ ने उसामा को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये फिरौती मांगी थी। घरवालों के मना करने पर उसने धनराशि कम की। बताया जाता है कि आसिफ 3.74 लाख रुपये की फिरौती पर मान गया था। हालांकि, इस बात की अधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।

मोहम्मद उसामा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने रस्सी से उसामा का गला घोंटने की बात स्वीकारी है। हमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हत्यारोपी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।-सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर