{"_id":"6a9e5a19ca8a567bd20a2a72","slug":"mirzapur-crusher-plant-accident-last-rites-performed-of-four-laborers-from-sonbhadra-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रशर प्लांट हादसा: किसी का पति छिना तो किसी का पिता... एक साथ उठीं चार अर्थियों से मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर प्लांट हादसा: किसी का पति छिना तो किसी का पिता... एक साथ उठीं चार अर्थियों से मची चीख-पुकार
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:19 PM IST
सार
मिर्जापुर क्रशर प्लांट हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई थी। सभी मजदूर सोनभद्र जिले के रहने वाले थे। घटना के बाद सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चार लोगों की एक साथ अर्थी उठी तो लोगों में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन
1 of 10
क्रशर प्लांट हादसे में जान गवांने वालों का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिर्जापुर के अहरौरा स्थित क्रशर प्लांट पर हादसे में मृत चार मजदूरों का रविवार को गांव के पास सोन नदी के तट पर अंतिम संस्कार हुआ। तीन मजदूरों का दाह संस्कार किया गया, जबकि अशोक गोंड के शव को परंपरानुसार नदी के किनारे दफन किया गया। एक साथ चार अर्थियां उठने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
2 of 10
मृतक मजदूरों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अहरौरा क्षेत्र के भगौती देई क्रशर प्लांट पर शनिवार को दोपहर दो बजे ब्लास्टिंग के दौरान कंपन से कमरा और डग धराशायी हो गए थे। हादसे में सोनभद्र के जुगैल थानाक्षेत्र के बड़गवां गांव निवासी लाल बहादुर बैगा (35), अशोक गोंड (38), राकेश गोंड (30) और दुर्योधन विश्वकर्मा (34) की मौत हो गई थी। मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार की भोर में मजदूरों के शव गांव बड़गवां लाए गए। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी, बच्चे शव से लिपट कर बिलखने लगे। किसी प्रकार उन्हें ढांढ़स बंधाया गया। सुबह 11 बजे चारों मजदूरों की अंतिम यात्रा निकाली गई।
3 of 10
क्रशर प्लांट हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गांव के पास सोन नदी तट पर पहुंचने के बाद लाल बहादुर, राकेश और दुर्योधन के शव का दाह संस्कार किया गया। पारिवारिक परंपरा के अनुसार अशोक गोंड के शव को कब्र में दफन किया गया। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
रामजीत सिंह, देवेंद्र गोंड
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर पहले तक थे साथ, लौटा तो मलबे में दबा था शरीर
खनन क्षेत्र में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मजदूरों को इस हादसे ने झकझोर दिया है। घटना से कुछ देर पहले तक चारों मजदूरों के साथ रहने वाले देवेंद्र सिंह गोंड उस मंजर को भूल नहीं पा रहे। हादसे की भयावहता और उससे कुछ देर पहले तक साथियों के साथ को याद कर वह फफक रहे थे। देवेंद्र ने घटना के लिए सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
5 of 10
क्रशर प्लांट हादसे के बाद शवों का किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र ने बताया कि गांव से 13 लोग मजदूरी के लिए अहरौरा गए थे। इस क्षेत्र की खदानों में वह पहले से काम करते आ रहे हैं। घटना के दिन वह भी दुर्योधन, अशोक, राजेश और लाल बहादुर के साथ ही थे। दोपहर में ब्लास्टिंग का समय होने के कारण चारों क्रशर प्लांट पर बने मकान में अंदर जाकर आराम करने लगे थे। वह दो नंबर प्लांट की तरफ चला गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।