{"_id":"615170b88ebc3edac41ded6b","slug":"giant-python-swallowed-alive-baby-of-nilgai-in-sonebhadra-people-were-stunned-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख दंग रह गए लोग
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:07 PM IST
सार
सोनभद्र में 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय के बच्चे को निगल गया।अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।
विज्ञापन
1 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के कारण चर्चित यूपी के सोनभद्र के जंगलों में अजगर की दहशत भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों म्योरपुर ब्लॉक में विशालकाय अजगर ने बकरे को निशाना बनाया था। अब सलखन में नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया है। सोमवार को हुई घटना को देख लोग सहम गए। उनकी आंखों के सामने अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलता रहा, मगर कोई कुछ नहीं कर सका।
अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय बच्चे को निगल गया। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। खेत की हरी घास के बीच जिंदगी बचाने और भूख मिटाने का संघर्ष नीलगाय के बच्चे और अजगर के बीच होता नजर आया। गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में देखें...
सोनभद्र। नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, देखते रह गए लोग। गुरमा वन रेंज के कुरहुल गांव की घटना। वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर 12 फ़ीट लंबे अजगर को पकड़ा। #sonbhadra#Pythonpic.twitter.com/qaxznMZu7j
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर बैठा था। खेत में घूम रहे नीलगाय के बच्चे पर उसने हमला बोल दिया। नीलगाय के बच्चे की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बुरी तरह जकड़ रखा था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई।
3 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडा लेकर लोग अजगर से नीलगाय के बच्चे को बचाने की कोशिश करते रहे, मगर देखते ही देखते वह उसे निगल गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम की अथक कोशिशों के बाद भी नीलगाय के बच्चे को बचाने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर अजगर को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
वनकर्मियों ने किसी प्रकार अजगर को काबू किया और उसे पकड़कर वन रेंज कार्यालय ले गए। वन दरोगा एसके दीक्षित ने बताया कि अजगर काफी विशाल और दुर्लभ प्रजाति का है।
विज्ञापन
5 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में अजगर के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 21 सितंबर को म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में विशालकाय अजगर ने एक बालिका पर हमला कर दिया था। एक बकरी को निगल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से अजगर को पीटकर मार डाला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।