फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख दंग रह गए लोग

Mon, 27 Sep 2021 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

सोनभद्र में 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय के बच्चे को निगल गया।अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। 

विज्ञापन
giant python swallowed alive baby of nilgai in Sonebhadra people were stunned see photos
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के कारण चर्चित यूपी के सोनभद्र के जंगलों में अजगर की दहशत भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों म्योरपुर ब्लॉक में विशालकाय अजगर ने बकरे को निशाना बनाया था। अब सलखन में नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया है। सोमवार को हुई घटना को देख लोग सहम गए। उनकी आंखों के सामने अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलता रहा, मगर कोई कुछ नहीं कर सका। 



अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय बच्चे को निगल गया। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। खेत की हरी घास के बीच जिंदगी बचाने और भूख मिटाने का संघर्ष नीलगाय के बच्चे और अजगर के बीच होता नजर आया। गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में देखें...

— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 27, 2021 ">

giant python swallowed alive baby of nilgai in Sonebhadra people were stunned see photos
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर बैठा था। खेत में घूम रहे नीलगाय के बच्चे पर उसने हमला बोल दिया। नीलगाय के बच्चे की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बुरी तरह जकड़ रखा था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। 
giant python swallowed alive baby of nilgai in Sonebhadra people were stunned see photos
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडा लेकर लोग अजगर से नीलगाय के बच्चे को बचाने की कोशिश करते रहे, मगर देखते ही देखते वह उसे निगल गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम की अथक कोशिशों के बाद भी नीलगाय के बच्चे को बचाने में सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
giant python swallowed alive baby of nilgai in Sonebhadra people were stunned see photos
वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर अजगर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
वनकर्मियों ने किसी प्रकार अजगर को काबू किया और उसे पकड़कर वन रेंज कार्यालय ले गए। वन दरोगा एसके दीक्षित ने बताया कि अजगर काफी विशाल और दुर्लभ प्रजाति का है।
विज्ञापन
giant python swallowed alive baby of nilgai in Sonebhadra people were stunned see photos
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में अजगर के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 21 सितंबर को म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में विशालकाय अजगर ने एक बालिका पर हमला कर दिया था। एक बकरी को निगल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से अजगर को पीटकर मार डाला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed