उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। दुद्धी को जिला बनाने के लिए संघर्ष समिति की भूख हड़ताल शुरू होने से पहले शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों से प्रदर्शनकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। प्रशासन ने समिति के टेंट-तंबू को उखड़वा दिया। इससे भड़के लोगों ने पूरे नगर में जुलूस निकाला। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए हुजूम के साथ तहसील परिसर में घुस गए। यहां रामलीला मंच पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम-तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। अफसरों पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
यूपी में एक और जिले की मांग: भूख हड़ताल पर बैठने से पहले पुलिस से हुई जमकर नोकझोंक, उखड़वाया टेंट तो भड़का आक्रोश
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
सार
सोनभद्र जनपद स्थित दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। भूख हड़ताल शुरू होने की भनक लगते ही प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के टेंट-तंबू को उखड़वा दिया। इससे भड़के लोगों ने पूरे नगर में जुलूस निकाला। कार्य बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन