{"_id":"60d59f302f507156c833f53d","slug":"shamli-news-kafeel-s-father-shakeel-said-that-my-son-has-been-implicated-unnecessarily-in-darbhanga-blast-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरभंगा विस्फोट मामले में अपडेट: सामने आए कफील के पिता, बोले- मेरे बेटे को बेवजह फंसाया, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा विस्फोट मामले में अपडेट: सामने आए कफील के पिता, बोले- मेरे बेटे को बेवजह फंसाया, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:57 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा में हुए विस्फोट मामले में कफील के पिता मीडिया के सामने आए है। उन्होंने कहा मेरे बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। वह चाहते हैं कि इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
शामली: कफील के पिता शकील।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार के दरभंगा में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने कैराना के मोहल्ला आल खुर्द निवासी कफील उर्फ कासिम समेत दो लोगों को उठाया है। कफील के पिता शकील का कहना है कि 23 जून को पुलिस उनके बेटे को झिंझाना से उठाकर ले गई थी। वह मसाले की सप्लाई का काम करता है और झिंझाना में अपने मामा के यहां गया था।
शकील का कहना है कि वह कई बार थाने गए लेकिन, उन्हें यह नहीं बताया गया कि कफील को क्यों उठाया गया है। मीडिया से पता लगा कि कफील को दरभंगा ब्लास्ट मामले में उठाया गया है। कफील का मोबाइल दो साल पहले दिल्ली में खो गया था। उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शकील का कहना है कि उनके पुत्र का दरभंगा ब्लास्ट से कोई लेना देना नहीं है। वह तो अपने क्षेत्र में रहकर ही मसाले की सप्लाई का काम करता है। उनके पुत्र को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए।
2 of 5
शामली में कफील का घर।
- फोटो : amar ujala
उधर, चर्चा है कि एनआईए और एटीएस की टीम जिले में डेरा डाले हुए हैं लेकिन, अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है। कैराना से उठाए गए दोनों लोगों के घरों पर भी कोई टीम नहीं पहुंची है। कफील के अलावा पकड़े गए दूसरे व्यक्ति के घर पर कोई नहीं है, जबकि कफील का पूरा परिवार अपने घर पर मौजूद है।
3 of 5
कफील का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
उधर, एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि दरभंगा मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शामली: कफील के पिता शकील।
- फोटो : amar ujala
दरभंगा स्टेशन पर हुआ था विस्फोट
बिहार के दरभंगा स्टेशन पर 17 जून को विस्फोट हुआ। जांच में आया था कि सिकंदराबाद से आई एक ट्रेन से दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक पार्सल उतार कर प्लेटफार्म एक पर लाया गया। इसी दौरान उसमें विस्फोट हुआ और पार्सल में पैक कपड़े की गठिया में आग लग गई। जब रेलवे व जीआरपी ने आग बुझाने के बाद गठरी की जांच की तो उसमें छोटी बोतल मिली। जिसमें लिक्विड भरा हुआ था। फोरेंसिक जांच भी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
दरभंगा विस्फोट मामला।
- फोटो : amar ujala
वहीं एनआईए के अलावा यूपी एटीएस भी जांच में लगी है। कपड़े की इस गठरी को पार्सल के द्वारा मोहम्मद सूफियान नाम के व्यक्ति ने सिकंदराबाद से दरभंगा भेजा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।