शामली के कैराना में दो फीट छह इंच कद वाले अजीम मंसूरी की आखिरकार सगाई हो गई। उसके माता-पिता ने हापुड़ निवासी लड़की से उसका रिश्ता पक्का कर दिया है। निकाह अगले साल होगा। मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी का निकाह इसलिए नहीं हो रहा था कि उसका कद 2 फीट 6 इंच है। शादी न होने से परेशान होकर अजीम कई बार महिला थाने में भी गुहार लगा चुका था।
2 of 5
अजीम मंसूरी
- फोटो : amar ujala
करीब एक माह पहले शामली पुलिस से शादी की गुहार लगाने से पहले वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी निकाह कराने की गुहार लगा चुका है। जैसे ही उसने महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई, तभी सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने लगे।
3 of 5
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, गाजियाबाद और गजरौला सहित अन्य जगहों से उसके रिश्ते आने शुरू हो गए। दिल्ली की एक लड़की ने उससे निकाह की पेशकश करते हुए वीडियो वायरल किया था। इस दौरान हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने अजीम के पिता हाजी नसीम मंसूरी से संपर्क किया। बताया कि उसकी बेटी भी छोटे कद की है तथा उसकी उम्र भी लगभग 27 साल है।
4 of 5
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले सप्ताह अजीम के माता-पिता हापुड़ गए और वहां लड़की के परिजनों से मिलकर रिश्ता पक्का कर दिया। अजीम के चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि फिलहाल अजीम की सगाई पक्की हो गई है। करीब एक साल बाद निकाह होगा।
5 of 5
घोड़ी पर सवार अजीम मंसूरी
- फोटो : amar ujala
उधर, अजीम मंसूरी की सगाई की खबर सुनने के बाद रिश्तेदार उसे बधाई देने लगे। शामली में पत्रकारों से बात करते हुए अजीम नेे कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी सगाई हो गई। होने वाली दुल्हन के बारे में उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल मेरे जैसी हैं। अजीम मंसूरी ने बताया कि उसकी दिल्ली इच्छा है कि वह शादी के बाद अपनी बेगम को हज पर साथ लेकर जाए।