फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ढाई फीट के अजीम अंसारी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल, जांच के बाद सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Sat, 03 Apr 2021 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Azim Ansari's photo viral with SLR in Shamli of Uttar Pradesh
अजीम अंसारी। - फोटो : amar ujala

शामली के कैराना में निकाह की गुहार लगाने वाले छोटे कद के अजीम मंसूरी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस अजीम मंसूरी के घर पहुंच गई और पूछताछ की।

Azim Ansari's photo viral with SLR in Shamli of Uttar Pradesh
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी का शनिवार को सोशल मीडिया पर एसएलआर लिए फोटो वायरल हो गया। अजीम के चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि 2013 में बाजार में एक शोभायात्रा निकल रही थी। उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान बाजार में गश्त कर रहे थे। उनके मकान के नीचे चाय की दुकान पर पीएसी के कुछ जवान चाय पी रहे थे। तभी पीएसी के एक जवान ने अजीम का छोटा कद देखकर प्यार में उसे अपनी रायफल पकड़ा दी थी और मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया था। फोटो खींचने के बाद जवान ने रायफल वापस ले ली थी। फोटो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अजीम से पूछताछ की।

Azim Ansari's photo viral with SLR in Shamli of Uttar Pradesh
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

मामले में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा है कि 2013 में फोर्स के किसी जवान ने अजीम को खुश करने के लिए अपनी रायफल के साथ उसका फोटो खींच लिया था। जो अब वायरल हो रहा है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस अजीम के घर पहुंची और जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Azim Ansari's photo viral with SLR in Shamli of Uttar Pradesh
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम - फोटो : अमर उजाला

शामली के कैराना में दो फीट छह इंच कद वाले अजीम मंसूरी का हाल ही में रिश्ता भी पक्का हुआ है। उसके माता-पिता ने हापुड़ निवासी लड़की से उसका रिश्ता पक्का कर दिया है। निकाह अगले साल होगा। मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी का निकाह इसलिए नहीं हो रहा था कि उसका कद दो फीट 6 इंच है।

विज्ञापन
Azim Ansari's photo viral with SLR in Shamli of Uttar Pradesh
घोड़ी पर सवार अजीम मंसूरी - फोटो : amar ujala

करीब एक माह पहले वह शामली महिला थाने पहुंच गया और पुलिस से अपना निकाह कराने की गुहार लगाई। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मिलकर भी निकाह कराने की गुहार लगा चुका है। जैसे ही उसने महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई, तभी से सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने लगे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed