फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिता पर पकाया चिकन: यूपी में श्मशाम घाट के अंदर तीन लोगों ने कटोरे में बनाया, पकड़े जाने पर किया ये खुलासा

Mon, 21 Sep 2026 05:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि उन लोगों से गलती हो गई। वे लोग तंत्र विद्या नहीं जानते हैं और न ही किसी के कहने पर कोई तंत्र क्रिया करने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आरोपी हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र के शराब पीने के कारण पत्नी से विवाद चल रहा था, उसने घर में दो दिनों से खाना नहीं खाया था। 

विज्ञापन
three accused arrested for cooking chicken over fire of burning funeral pyre in Shahjahanpur
तीन लोगों ने चिता की आग पर पकाया चिकन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शाहजहांपुर स्थित पुवायां क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

three accused arrested for cooking chicken over fire of burning funeral pyre in Shahjahanpur
कटोरे में पकड़ा चिकन और पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

तीन लोग कटोरी में पका रहे थे मीट
यह मामला गांव नत्थापुर का है, जहां 19 सितंबर को वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था। अगले दिन 20 सितंबर को दोपहर में गांव के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को जब वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे, तो उन्होंने वहां तीन लोगों को कटोरी में मीट पकाते हुए देखा। 

three accused arrested for cooking chicken over fire of burning funeral pyre in Shahjahanpur
चिता पर पकता चिकन - फोटो : अमर उजाला

मृतक के भाई ने किया विरोध तो की गाली-गलौज
वीरपाल ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे। इस दौरान उन्होंने सुरेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद गांव के कई लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने रविवार रात में ही गांव नत्थापुर झंझटपुर निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र और रामचरन को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
three accused arrested for cooking chicken over fire of burning funeral pyre in Shahjahanpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में हो गई गलती...नहीं की कोई तंत्र क्रिया
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों से गलती हो गई। वे लोग तंत्र विद्या नहीं जानते हैं और न ही किसी के कहने पर कोई तंत्र क्रिया करने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आरोपी हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र के शराब पीने के कारण पत्नी से विवाद चल रहा था, उसने घर में दो दिनों से खाना नहीं खाया था। इसी कारण वह मीट लेकर आया और घर में बनाने की बजाय श्मशान घाट पर चला गया।

विज्ञापन
three accused arrested for cooking chicken over fire of burning funeral pyre in Shahjahanpur
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक किलो चिकन लेकर आए थे आरोपी
आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि राजेंद्र शराब के नशे में था और वह ही मुर्गे का एक किलो मीट लेकर आया था। चिता पूरी जल चुकी थी लेकिन आग थी। उसी आग पर वह कटोरे में मीट बनाने लगा। उसने मना किया लेकिन राजेंद्र ने कहा कि अब आग ही बची है, कोई दिक्कत नहीं है। शराब के नशे में होने के कारण राजेंद्र ने उसकी बात नहीं मानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed