फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल के दुश्मन: चार गलियों से आए हजारों लोग, नाबालिगों को आगे कर भीड़ ने किया हमला; शैतानों ने ढके थे चेहरे

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
सार

करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव में गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन
Sambhal violence Thousands of people came from four streets mob attacked by putting minors in front
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

पत्थरबाजों ने नाबालिगों को आगे कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। पथराव के दौरान नाबालिग सबसे आगे रहे। भीड़ के साथ ही नाबालिगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर चलाए। हिंसा के बाद जामा मस्जिद के आसपास की गलियों में पड़े ईंट-पत्थरों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीमें लगानी पड़ीं।

Sambhal violence Thousands of people came from four streets mob attacked by putting minors in front
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

चार गलियों में खड़े थे लोग
शहर की जामा मस्जिद के पास कोट गर्वी चौराहे पर साढ़े आठ बजे तक हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई थी। इस चौराहे के पास की चार गलियों में लोग खड़े थे। कैलादेवी थाने के प्रभारी राजीव कुमार मलिक और रजबपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

Sambhal violence Thousands of people came from four streets mob attacked by putting minors in front
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

नाबालिगों को रखा गया आगे
राजीव कुमार ने बताया कि भीड़ में मौजूद लोगों ने नाबालिगों को आगे कर रखा था। सभी लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। पत्थरबाजों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। भीड़ ने मस्जिद में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence Thousands of people came from four streets mob attacked by putting minors in front
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

ईंट-पत्थरों से पटी गलियां
करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव में गलियां ईंट-पत्थरों से पट गईं। इसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह बवाल नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज जी ने भी फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन
Sambhal violence Thousands of people came from four streets mob attacked by putting minors in front
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

नगर पालिका ने उठाए पत्थर
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की। हालात नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने नगर पालिका की टीम बुलवाई और गलियों से ईंट-पत्थर हटवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर थाने भिजवाया। तब जाकर जामा मस्जिद के आसपास की सड़कें साफ हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed