फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका का बदला: होटल में प्रेमी को बुलाया, युवक के पहुंचने पर बहनों संग किया ऐसा काम... वजह जान सब हैरान

Tue, 04 Oct 2022 09:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Oct 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
girl created a ruckus by calling her lover to hotel In Chandausi of Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

संभल के चंदौसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो वर्ष के प्रेम प्रसंग को नजरअंदाज कर प्रेमी की दूसरी लड़की से शादी तय हो गई। इससे गुस्साई प्रेमिका ने अपनी बहनों के साथ मिलकर युवक को होटल में मिलने के लिए बुलाकर हंगामा किया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। प्रेमिका शादी नहीं करने को लेकर प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर अड़ी है।

girl created a ruckus by calling her lover to hotel In Chandausi of Sambhal
चंदौसी कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक चेन्नई में आरपीएफ का जवान है। उसका दो वर्ष से संभल निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक जब छुट्टी पर आता तो प्रेमिका से मिलता था।

girl created a ruckus by calling her lover to hotel In Chandausi of Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कुछ दिन पहले युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने छुट्टी पर आए प्रेमी को मंगलवार में मिलने के बहाने मालगोदाम रोड स्थित एक होटल में बुला लिया। दोनों होटल के कमरे में पहुंचे तो युवती ने फोन करके अपनी बहनों को भी बुला लिया और वहां हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl created a ruckus by calling her lover to hotel In Chandausi of Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में प्रेमिका ने कहा कि यदि प्रेमी उससे शादी नहीं करता है तो वह उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएगी। दोनों के परिजन कोतवाली में पहुंच गए हैं, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
girl created a ruckus by calling her lover to hotel In Chandausi of Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

युवक-युवती के परिजनों में बातचीत चल रही है। अगर युवती की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed