संभल का नाम आतंकवादी कनेक्शन से जोड़ा जाना कोई नई बात नहीं है। पहली बार यह मामला 2005 में चर्चा में आया था, जब दिल्ली स्पेशल सेल ने 1998 में संभल से लापता हुए दो युवकों को आतंकवादी घोषित किया। इनके पोस्टर जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए थे। इसके बाद से जिले का नाम आतंकवाद से जुड़े मामलों में लगातार उछलता रहा है।
UP: पाकिस्तानी कारतूस मिलने के बाद संदिग्धों पर एजेंसियों की नजर, आतंकी कनेक्शन की कड़ी से जुड़ता रहा संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:40 PM IST
सार
संभल का नाम कई बार आतंकी कनेक्शन से जुड़ चुका है। पहली बार जिला 2005 में चर्चा में आया था जब 1998 में लापता दो युवकों को आतंकी घोषित किया गया। इसके बाद संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा एजेंसियों की नजर यहां बनी रहती है। हिंसा में पाकिस्तानी कारतूस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन