फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients are lining up for CT scans and ultrasounds.

Sambhal News: मरीजों की लग रही सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए कतार

Sat, 24 Oct 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Patients are lining up for CT scans and ultrasounds.
संभल। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन के लिए गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि मामूली बीमारी से पीड़ित मरीजों के सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। इसके चलते जरूरतमंद मरीज परेशान हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल 35 अल्ट्रासाउंड किए गए। और 60 सिटी स्कैन हुए। इसके बाद भी 20 से ज्यादा मरीज अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन नहीं करा सके। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। सिर की चोट से जूझ रहे कई लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन




खिरनी मोहिउद्दीनपुर निवासी सतीश ने बताया कि उनके सिर में आठ दिन पहले चोट लगी थी। तबीयत ठीक नहीं है तो जिला अस्पताल में दिखाया था। सिटी स्कैन कराने के लिए चिकित्सक ने कहा लेकिन शुक्रवार को हो नहीं सका। भीड़ इतनी थी कि नंबर ही नहीं आया। गवां से आई रानी ने बताया कि उनका बेटा राजीव गिरकर घायल हो गया था। सिटी स्कैन निजी सेंटर पर काफी महंगा है। जिला अस्पताल में सिटी स्कैन कराने के लिए आए थे लेकिन हो नहीं सका। शनिवार को आने के लिए कहा है। इसी तरह 8 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड नहीं करा सकीं। यह महिलाएं भी अपने पति व परिजनों के साथ सुबह ही अस्पताल पहुंच गई थीं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि जिलेभर से मरीज रेफर किए जाते हैं। सीएचसी के चिकित्सक मामूली बीमारी पर भी अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन लिख रहे हैं। इसलिए मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed