सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की बात सामने आई। पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेने के साथ दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सहारनपुर: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे पर हंगामा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिरासत में; 10 पर प्राथमिकी दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:46 PM IST
सार
सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन