सहारनपुर में धोखाधड़ी करते हुए 32 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
जून 2022 में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
2 of 6
हाजी इकबाल की कोठी से सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
आरोप लगाया था कि हाजी इकबाल ने यूनिवर्सिटी में कार्य कराने के बाद 32 लाख रुपये हड़प लिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
3 of 6
हाजी इकबाल की कोठी से सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही अदालत में पेश न होने पर इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर एक सप्ताह पूर्व हाजी इकबाल की कोठी से सामान की कुर्की की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घरेलू सामान जब्त किया था।
4 of 6
सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर पुलिस ने जांच के बाद हाजी इकबाल के खिलाफ एमपी एमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जल्द अन्य मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
5 of 6
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
तीसरे दिन भी सामान किया बरामद
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व उसके पुत्रों के खिलाफ दर्ज डकैती, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मिर्जापुर पुलिस ने तीसरे दिन भी सामान बरामद किया है।