फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : सात फेरे लेने के बाद हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, इलाके में चर्चा का विषय बनी शिक्षिका की शादी

Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

शनिवार की सुबह 10.20 बजे सरायसागर गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचा तो हजारों की भीड़ हेलीपैड के पास उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने से पहले 7 पुरोहितों ने हेलीपैड की परिक्रमा कर शंखनाद किया।

विज्ञापन
Pratapgarh: The bride departed by helicopter after taking seven rounds, the teacher's marriage became a topic of discussion in the area
Pratapgarh News : सात फेरों के बाद हेलीकॉप्टर से की गई दुल्हन की विदाई। - फोटो : प्रतापगढ़

सदर विकास खंड के सरायसागर गांव में प्राइमरी की शिक्षिका उर्वशी की शादी शनिवार को जिले में चर्चा का विषय बनी रही। शुक्रवार रात सात फेरे लेने के बाद उर्वशी हेलीकॉप्टर से पिया के घर पहुंची। उनकी विदाई देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा रहा। सरायसागर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। उनकी बेटी उर्वशी भी शिक्षिका हैं। उन्होंने उर्वशी की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को शादी व 27 नवंबर को विदाई की तिथि निर्धारित की गई।



पिता विनोद ने शादी को यादगार बनाने के लिए उर्वशी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था। इसके लिए बाकायदा प्रशासन से अनुमति भी ले रखी थी। हेलीकॉप्टर से विदाई की खबर से क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। शुक्रवार को सरायसागर गांव में उर्वशी की धूमधाम से शादी हुई। वैदिक मंत्रों के बीच इंजीनियर अमित सिंह और शिक्षिका उर्वशी ने सात फेरे लिए। रातभर वैवाहिक कार्यक्रमों का दौर चला। इधर, विदाई की तैयारियां भी रात में ही चलती रहीं। गांव में हेलीपैड तैयार किया गया था।

Pratapgarh: The bride departed by helicopter after taking seven rounds, the teacher's marriage became a topic of discussion in the area
Pratapgarh News : सात फेरों के बाद हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन। - फोटो : प्रतापगढ़

शनिवार की सुबह 10.20 बजे सरायसागर गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचा तो हजारों की भीड़ हेलीपैड के पास उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने से पहले 7 पुरोहितों ने हेलीपैड की परिक्रमा कर शंखनाद किया। उधर, विनोद सिंह ने बेटी उर्वशी की विदाई की रस्म पूरी की। इसके बाद विनोद सिंह दामाद अमित सिंह व बेटी उर्वशी को लेकर हेलीकॉप्टर की तरफ बढ़े तो फूलों की वर्षा शुरू हो गई। सुबह 11.08 बजे विनोद सिंह ने बेटी उर्वशी व दामाद अमित सिंह को हेलीकॉप्टर में बैठाया तो उनकी आंखे भर आईं। सुबह 11.20 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। पिता विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी उर्वशी को हेलीकॉप्टर से विदा करने का सपना देखा था। 

Pratapgarh: The bride departed by helicopter after taking seven rounds, the teacher's marriage became a topic of discussion in the area
Pratapgarh News : शादी के बाद हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन। - फोटो : प्रतापगढ़

हाईवे पर लगा जाम 
हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद शिक्षिका उर्वशी की विदाई को देखने के लिए भुपियामऊ के समीप  प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर भीषण जाम लग गया। विदाई की रस्म अदा हुई। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद जब लोगों की भीड़ कम हुई तो आवागमन शुरू हुआ। इससे हाईवे पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: The bride departed by helicopter after taking seven rounds, the teacher's marriage became a topic of discussion in the area
Pratapgarh News : शादी के बाद हेलीकॉप्टर से बेटी को विदा करते शिक्षक विनोद कुमार सिंह। - फोटो : प्रतापगढ़
सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी
प्रशासन को सूचना देने के बाद भी हेलीपैड के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महज एक दरोगा, एक दीवान व दो आरक्षी थे। फायर ब्रिगेड से महज दो सिपाही आए थे। हालांकि सबकुछ शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 

सेल्फी लेने की रही होड़ 
हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर पहुंचा तो लोग हेलीपैड के समीप उमड़ पड़े। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ रहीं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने हेलीकॉप्टर को अपने कैमरे में कैद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed