गुजरात से 1172 श्रमिकों को लेकर बुधवार को स्पेशल ट्रेन तीन घंटे विलंब से प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सभी को रोडवेज की 40 बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया। ट्रेन में प्रतापगढ़ समेत 50 जिलों के लोग सवार थे।
2 of 15
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए थे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने खुद व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। अफसरों की मौजूदगी में सभी को लंच पैकेट व पानी दिया जाता रहा। रेलवे स्टेशन पर दो सीओ व तहसीलदार के साथ 4 सौ पुलिसकर्मी व 350 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात थे।
3 of 15
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन में फंसे यूपी के प्रतापगढ़ समेत 50 जिलों के 1172 मजदूरों को साबरमती रेलवे स्टेशन से लेकर बुधवार को तीन घंटे विलंब से स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही अचानक अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।
4 of 15
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार दुबे मातहतों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी ट्रेन में सवार श्रमिकों को आगे वाले कोच से उतारने की कवायद में जुट गए। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से लेकर पूरे परिसर में सुरक्षा के लिए 4 सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पुलिस बाहरी लोगों को फटकने नहीं दे रही थी।
5 of 15
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
स्पेशल ट्रेन से एक साथ श्रमिकों को नीचे नहीं उतरने दिया गया। अफसरों के निर्देश पर एक-एक कोच से यात्रियों को उतारा जाता रहा। श्रमिकों को उतारने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के बीच नाम-पता नोट करने के बाद सभी की स्वास्थ्यकर्मी थर्मल स्क्रीनिंग करते रहे।