फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh: डकैतों ने प्रधान समेत छह भाइयों को कमरे में बंद कर 50 लाख के आभूषण उड़ाए

Wed, 09 Jun 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 08:37 PM IST
सार

  • दो लाख रुपये नकद भी समेट ले गए बदमाश, जानकारी होने पर दरवाजा तोड़कर परिजन निकले बाहर
  • मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी व सीओ सदर ने शुरू की छानबीन, तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया

विज्ञापन
Pratapgarh: Dacoits blew jewelery worth 50 lakhs by locking six brothers including Pradhan in a room
डकैतों द्वाा आलमारी से आभूषण निकालने के बाद बिखरे सामान - फोटो : प्रतापगढ़

बिहार। बाघराय थाना क्षेत्र के समसपुरदामू में प्रधान समेत छह भाइयों को कमरे में बंद कर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। सभी के घरों से करीब 50 लाख के आभूषण  व दो लाख रुपये नगद समेट ले गए। जानकारी होने पर बाहर से बंद दरवाजा तोड़कर लोग बाहर निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में हाथ पैर मारती रही मगर कामयाबी नहीं मिली। घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व सीओ सदर ने पहुंचकर छानबीन की। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।




बाघराय के समसपुरदामू के प्रधान आदित्य मिश्र छह भाई हैं। उनके बड़े भाई शिव प्रसाद बैंक कर्मचारी रहे हैं। इसके साथ ही अन्य भाइयों को भी अच्छा कारोबार है। मंगलवार की रात प्रधान आदित्य मिश्र के मकान में छत के रास्ते बदमाश भीतर घुसे। सीढ़ी पर बंद दरवाजे का ताला तोड़ डाला। कुछ बदमाश बाहर रखवाली कर रहे थे। बदमाशों ने कमरे के भीतर सो रहे लोगों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सभी का कमरा बंद करने के बाद बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करने लगे। बदमाश पहले प्रधान आदित्य व उनके बड़े भाई शिव प्रसाद मिश्र के घर इसके बाद घर में रखी नकदी व गहने बटोर लिए।


 

 

Pratapgarh: Dacoits blew jewelery worth 50 lakhs by locking six brothers including Pradhan in a room
बाघराय के समसपुरदामू में डकैती कू सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़

इसके बाद   अर्जुन, शारदा, अंबिका व चंद्रिका के घरों में भी घुसे और सभी के कमरे बंद कर वहां नकदी, गहने व महंगे सामान समेट लिए। इस बीच शिव प्रसाद लघुशंका के लिए उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था।  उन्होंने अपने भतीजे अनुज को आवाज दी। अनुज का कमरा भी अंदर से बंद था। वह दरवाजे को तोड़कर बाहर निकला। इसके बाद सभी के दरवाजे खोला। कमरों का ताला टूटा पड़ा था और सभी के घरों से करीब 50लाख के जेवरात व दो लाख रुपये गायब मिले। यह देख लोगों ने शोर मचाया। 
 

 

पुलिस को प्रधान ने सूचना दी। पुलिस ने पहुंचते ही बदमाशों की तलाश की मगर कोई नहीं मिला। प्रधान आदित्य मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी।  बुधवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, सीओ सदर तनु उपाध्याय भी घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने दो दिन के अंदर घटना का राज खोलने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। 
 

Pratapgarh: Dacoits blew jewelery worth 50 lakhs by locking six brothers including Pradhan in a room
बाघराय के समसपुरदामू में डकैतों द्वारा संदूक खंगालने के बाद बिखरे सामान। - फोटो : प्रतापगढ़

गहनों के साथ नकदी की सौंपी लिस्ट, एक पर जताया शक 

बिहार। परिजनों ने घर से गायब हुए सामानों की लिस्ट सौंपी है। छह घरों से करीब 50 लाख रुपये के गहने जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही दो लाख नकदी भी दिखाई गई है। तहरीर में एक व्यक्ति पर शक जताते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान आदित्य प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ अखिलेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध हिरासत में है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Dacoits blew jewelery worth 50 lakhs by locking six brothers including Pradhan in a room
डकैतो का पता लगाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया। - फोटो : प्रतापगढ़

डाग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने खोजा सुराग 

बिहार। एक ही रात में छह घरों से 50 लाख के आभूषण बदमाशों के उठा ले जाने की घटना की जानकारी पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। बाघराय पुलिस ने घटना की जांच के लिए डाग स्क्वायड की टीम बुलाया। डाग स्क्वायड की टीम ने हर जगह जांच के साथ ही नमूना एकत्र किया। उधर फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed