फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें यूपी पुलिस का नागिन डांस: दरोगा ने ब्रास बैंड लेकर धरा सपेरे का रूप, तो फन फैलाकर खूब थिरका सिपाही

Tue, 16 Aug 2022 07:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर(पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर(पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Aug 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
UP Police employees performed nagin dance in Pilibhit s Puranpur Kotwali
नागिन डांस करते दरोगा व सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली में आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को जश्न मना। इस दौरान बैंड-बाजे वाले भी बुलाए गए। फिल्मी गाने (नागिन) की धुन पर पुलिसकर्मी खूब थिरके। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच सीओ को सौंपी है। आजादी के अमृत महोत्सव पर कोतवाली में बैंड-बाजे की धुन पर जश्न मनाया गया। नागिन डांस में एक दरोगा ने बैंड-बाजे वाले का वाद्यंत्र (ब्रास बैंड) लेकर खूब डांस किया। दरोगा को सपेरे के रूप में देखकर वहीं खड़ा एक सिपाही खुद को रोक नहीं पाया।

UP Police employees performed nagin dance in Pilibhit s Puranpur Kotwali
कोतवाली में नागिन डांस करता सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

वह नागिन की तरह हाथों को फन की शक्ल देकर झूमने लगा। इस दौरान डांस में कोतवाल सहित अन्य कई पुलिसकर्मी भी जमकर थिरके।

UP Police employees performed nagin dance in Pilibhit s Puranpur Kotwali
नागिन डांस करते दरोगा व सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब

कुछ लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police employees performed nagin dance in Pilibhit s Puranpur Kotwali
सिपाही का नागिन डांस - फोटो : वीडियो ग्रैब

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कोतवाली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पुलिसकर्मियों ने बैंड-बाजे की धुनों पर डांस किया है। वैसे भी कई शहरों में अधिकारियों ने डांस करके अमृत महोत्सव का जश्न मनाया है।

विज्ञापन
UP Police employees performed nagin dance in Pilibhit s Puranpur Kotwali
पूरनपुर कोतवाली में नागिन डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

एसपी बोले सीओ से पूरे मामले की मांगी है जांच रिपोर्ट
पूरनपुर कोतवाली में सिपाही और दरोगा के डांस मामले को लेकर पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. का कहना है कि पूरनपुर के सीओ से पूरे मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed