पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं। तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
UP News: पीलीभीत में दरांती लेकर खेत में पहुंचीं एडीएम ऋतु पूनिया, किसानों संग काटे गेहूं; देखें Video
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:05 PM IST
सार
Pilibhit News: पीलीभीत की एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। एडीएम ने खेतों में जाकर गेहूं काटे और किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन