फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची की मौत पर फूटा गुस्सा: हाथों में लाठी-डंडे लेकर पुलिस से भिड़े ग्रामीण, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

Fri, 08 Jul 2022 06:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jul 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
The villagers clashed from police with sticks after the death of girl child in Muzaffarnagar see photos
पुलिस से भिड़े ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

बच्ची की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीण भिड़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में लाठियां लेकर पुलिस का सामना किया। वहीं, हर किसी के हाथ में लाठियां देखकर पुलिस अधिकारी भड़क गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्ती के साथ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए ग्रामीणों को दौड़ा दिया।  



मुजफ्फरनगर में खतौली के लाड़पुर में बुधवार को हादसे में एक बच्ची खुशी की मौत हो गई थी। वहीं मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर गुरुवार दोपहर गांव में शव पहुंचा। आगे तस्वीरों में देखिए लाठियां लेकर कैसे पुलिस के साथ भिड़े ग्रामीण-

The villagers clashed from police with sticks after the death of girl child in Muzaffarnagar see photos
पुलिस से भिड़े परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं बच्ची का शव देखकर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने शव खतौली-जानसठ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

The villagers clashed from police with sticks after the death of girl child in Muzaffarnagar see photos
पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत। - फोटो : amar ujala

जाम खुलवाने पहुंचे इंस्पेक्टर खतौली और पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने लाठियां चलाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस की लाठियों से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The villagers clashed from police with sticks after the death of girl child in Muzaffarnagar see photos
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

पुलिस अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शव लेकर गांव में चले गए, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया। हादसे के 24 घंटे बाद भी बच्ची का शव घर पर ही रखा हुआ और ग्रामीण हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद भी शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़े थे। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद परिजन मान गए और बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
The villagers clashed from police with sticks after the death of girl child in Muzaffarnagar see photos
पुलिस ने फटकारी लाठियां। - फोटो : amar ujala

लाड़पुर निवासी रीना अपनी 12 साल की बेटी के साथ बुधवार शाम खेत में चारा लेने गई थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें कुचल दिया था। खुशी की मौके पर ही मौत हो गई थी। रीना का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत भी चिंता जनक बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed