फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी ने पहले लूटी आबरू, फिर अश्लील फोटो से करने लगा ब्लैकमेल, आहत छात्रा ने खुद को दी खौफनाक सजा

Thu, 25 Feb 2021 01:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
suicide: muzaffarnagar girl suicide by jumping from a water tank after being molested by her boyfriend
suicide, muzaffarnagar news - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर का नई मंडी क्षेत्र का गांधीनगर मोहल्ला, यहां मंगलवार शाम हुई हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कक्षा 11 की छात्रा ने जिस  जिस प्रेमी पर भरोसा किया, उसी ने पहले युवती की आबरू तार तार की और फिर उसे बदनाम करने पर उतारू हो गया। प्यार में छली गई युवती इस कदर आहत हुई कि उसने खुद को दी ऐसी खौफनाक सजा कि मौके का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। 

suicide: muzaffarnagar girl suicide by jumping from a water tank after being molested by her boyfriend
suicide, muzaffarnagar news - फोटो : amar ujala

क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर कक्षा 11 की छात्रा पैर लटकाकर बैठी हुई थी। नीचे खड़े परिजन बेटी से नीचे बेटी से बार बार नीचे आने की गुहार लगा रहे थे लेकिन प्यार में छली गई युवती इस कदर आहत थी कि उसने परिजनों को उपर न आने की चेतावनी दे डाली, परिजनों ने सीढ़ियों से उपर जाकर बेटी को वापस लाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही वह धम्म से नीचे कूद गई। 

suicide: muzaffarnagar girl suicide by jumping from a water tank after being molested by her boyfriend
suicide, muzaffarnagar news - फोटो : amar ujala

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी छात्रा प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़कर काफी देर तक सीढ़ियों पर बैठी रही। टंकी के नीचे खड़े परिजन व अन्य लोग लगातार छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन छात्रा ने नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
suicide: muzaffarnagar girl suicide by jumping from a water tank after being molested by her boyfriend
suicide news, muzaffarnagar - फोटो : amar ujala

बताया गया कि क्षेत्र निवासी छात्रा का काफी समय से कूकड़ा निवासी तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेमी ने उसे बरगलाकर उससे संबंध बना लिए थे। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी प्रेमी उक्त फोटो के दम पर छात्रा को ब्लैकमेल करता आ रहा था।

विज्ञापन
suicide: muzaffarnagar girl suicide by jumping from a water tank after being molested by her boyfriend
suicide, muzaffarnagar news - फोटो : amar ujala

छात्रा का कहना था कि प्रेमी अपने दोस्तों को भी उक्त आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा थाए जिससे वह काफी तनाव में थी। इसी से आहत होकर आखिरकार मंगलवार शाम छात्रा मोहल्ले में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर जाकर सीढ़ियों पर पैर लटकाकर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे और छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed