भारी बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया है। यमुना जहां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं नदी का पानी खेतों से लेकर सड़कों व घरों तक पहुंच गया है। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे बारिश से परेशान हैं ग्रामीण :-
सड़क पर गिर रहें हैं चट्टानों के टुकड़े
2 of 5
सड़क पर लबालब जल
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सैडिल बांध रामगंगा जलविद्युत गृह को जाने वाले मार्ग में चट्टानों के टुकड़े गिरने से मार्ग बंद हो गया। धारा स्रोत में पानी आने से कालागढ़ रामनगर मोटर मार्ग बंद हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
शहर की चिकित्सा सेवाएं ठप्प
3 of 5
इलाज के लिए परेशान मरीज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सीएचसी में भी एक फीट के करीब पानी भर गया जिससे चिकित्सा सेवाएं ठप्प हो गई हैं। इसके अलावा जहां ऊंची सड़के हैं वहां गहरे स्थानों पर रह रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों ने अपने घरों से सामान निकालकर सड़क पर रख लिया है।
बिजली के खंभे टूटने से बढ़ी हादसे की आशंका
4 of 5
बारिश के बाद टूटकर गिरे बिजली के तार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सरसावा के ग्राम चोरी मंडी, झरोली, हुसैनपुर, कुतुबपुर में यमुना नदी के पानी ने अपनी सीमा तोड़ते हुए खेतों को लबालब भर दिया है। यहां तक सड़कों पर भी बुरी तरह जलभराव है। पानी के वेग के कारण बिजली के तार और कई खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं जिनके कारण हादसों की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
दहशत के साए में रात काट रहे लोगलोग
5 of 5
गांव में जल का स्तर बढ़ने से परेशान ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया है। पुरकाजी खादर क्षेत्र में पहुंचने से जंगल व रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस वजह से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में पानी भर जाने से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/