मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में चार साल से जिस बेटे को परिवार के लोग तलाश रहे थे। उसके न मिलने पर रोजाना आंसू बहाते थे। उसका कंकाल पोटली में लाया गया तो हर किसी की रूह कांप गई। किसी को नहीं पता था कि उनके बेटे की हत्या कर गड्ढे में शव को दबा दिया था और आरोपी युवक हर रोज गड्ढे के ऊपर चारपाई बिछाकर सोता था।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा में ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद हसन व सलमान में दोस्ती थी। दोनों का रोजाना मिलना-जुलना होता था। घटना वाले दिन सलमान ने मोहम्मद हसन को घर बुलाया था और वहां पर कहासुनी होने पर तलवार से वार कर हत्या कर दी और शव गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में कमरे में पक्का फर्श करा दिया। जहां शव दबाया था, उसी गड्ढे के ऊपर चारपाई डालकर वह चार साल तक सोता रहा। शनिवार को गांव में एक मौत हो गई, यहां श्मशान में शव को दफनाने के लिए पहुंचे लोगों के बीच खड़े हत्यारोपी ने खुद ही वारदात की हकीकत से पर्दा उठा दिया।
2 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
नरा निवासी गबरू के पांच बेटों सलीम, मोहम्मद हसन, दीन मोहम्मद, नूर मोहम्मद,शकील हैं। मृतक मोहम्मद हसन दूसरे नंबर का है। वह गांव में मेहनत मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नाजमा व दो बेटी खुशबू, मेहरान व बेटा शायान व मेहरा हैं। मोहम्मद हसन 25 नवंबर 2018 को मजदूर करने के लिए निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं आया था। तलाशने पर भी वह नहीं मिला था।
3 of 7
चार साल बाद मिली लाश।
- फोटो : amar ujala
यूं खुला राज
तीन दिन पहले गांव में एक मौत होने पर कब्रिस्तान में मोहम्मद हसन का बड़ा भाई सलीम और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला सलमान भी गया था। सलमान ने बातों-बातों में सलीम से पूछा कि उसके लापता भाई हसन का कुछ पता चला... सलीम ने इनकार किया तो आरोपी बोला पता कैसे चलेगा, उसी दिन मैंने उसे मार दिया था। यह सुनकर सलीम का चेहरा सफेद पड़ गया। वह दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को लेकर सलमान के घर पहुंच गया।
4 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सलीम अपने परिजनों के साथ सलमान के घर पहुंचा और सलमान के बताए स्थान कमरे के फर्श को लोहे के मजबूत हथौडों से तोड़ना शुरू कर दिया।
5 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
गड्ढे से पहले एक चप्पल, एक हड्डी मिली तो यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों, ग्रामीणों की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई तो वहां से कंकाल निकल आया। यह देखते ही पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान ने बताया कि उसने शव गड्ढे में दबाया था। जिस समय हत्या की उस समय घर में कमरे की जमीन कच्ची थी। ढाई साल पहले ही वहां पर फर्श लगवाया था और वह शव दबाने वाले स्थान पर रोजाना चारपाई डालकर सोता था। इसका राज भी उसने किसी को नहीं बताया था।