फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: तीन फीट के दानिश ने डाला वोट, बोला- मेरा भी होना चाहिए निकाह, धूमधाम से ले जाऊंगा बरात

Mon, 05 Dec 2022 04:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Dec 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
Khatauli Muzaffarnagar: Danish of three feet voted for by-election and said that my should also get married
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला

खतौली में तीन फीट के दानिश ने ईवीएम मशीन का बटन दबाकर अपना वोट दिया। दानिश ने एक दिन पहले ही कहा था कि अब उसका भी निकाह होना चाहिए। अभी हाल ही में कैराना के अजीम मंसूरी का हापुड़ से निकाह हुआ था। अजीम का निकाह बड़े ही धूमधाम से हुआ था। 

दानिश का कहना है कि वह भी धूम धड़ाके से अपनी बरात लेकर जाएगा।

Khatauli Muzaffarnagar: Danish of three feet voted for by-election and said that my should also get married
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के खतौली में कस्बे के ढाकन चौक निवासी कपड़ा व्यवसायी नईम के परिवार में छह बच्चे हैं। इनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि अब तक पांचवें नंबर के 22 वर्षीय दानिश की शादी नहीं हुई है। दानिश कपड़े की दुकान पर काम करता है।

Khatauli Muzaffarnagar: Danish of three feet voted for by-election and said that my should also get married
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला

उसका कहना है कि अब शादी की उम्र हो गई है, सबकी तरह उसका निकाह भी कराया जाना चाहिए। वह भी कैराना के अजीम मंसूरी की तरह धूम धड़ाके से बरात लेकर जाना चाहता है। छोटा कद होना कोई गलत बात नहीं है। सबको ही निकाह का हक है, इसलिए मेरा निकाह भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatauli Muzaffarnagar: Danish of three feet voted for by-election and said that my should also get married
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला

लंबाई तीन फीट, संभालता है दुकान
ढाकन चौक पर कपड़े की दुकान दानिश ही संभालता है। वह कहता है कि सूट बिक्री का काम उसे दिया गया है। वह अपने कार्य से खुश है।

विज्ञापन
Khatauli Muzaffarnagar: Danish of three feet voted for by-election and said that my should also get married
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन मिलते ही धूमधाम से करेंगे शादी
कपड़ा व्यवसायी नईम का कहना है कि दुल्हन मिलते ही वह अपने बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे। दूसरे बच्चों की शादी की तरह ही वह दानिश की शादी भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed