फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tractor March: किसानों ने जबरन कलक्ट्रेट में घुसाए ट्रैक्टर, मेरठ में पुलिस से नोकझोंक, BKU ने किया बड़ा एलान

Wed, 21 Feb 2024 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Feb 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
BKU announced to prepare for Farmers Big Movement from Western UP
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आज ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस मार्च के बीच जहां पश्चिमी यूपी के विन्नि जिलों में किसानों के मुद्दों को उठाते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर से भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बड़े आंदोलन की तैयारी करने का एलान कर दिया।



जिले में मार्च के दौरान एक किसान ने आत्मदाह का भी प्रयास किया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बता दें कि पंजाब में चल रहे आंदोलन की आंच धीरे धीरे पश्चिमी यूपी तक पहुंच गई है। वहीं वेस्ट यूपी से बड़े किसान आंदोलन की सुगबुगाहट से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

BKU announced to prepare for Farmers Big Movement from Western UP
किसान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में किसान ने खुद को आग लगाई
मुजफ्फरनगर में भाकियू का धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही बुढ़ाना से पहुंचे किसान ने खुद को आग लगा ली। किसान बृजपाल ने बुढ़ाना स्थित बैंक में घोटाले का आरोप लगाया। जैसे ही पंचायत समाप्त हुई, मुख्य मंच के पीछे अचानक किसान ने खुद को आग लगा ही। किसान को भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बचाया। इसके बाद पहुंची पुलिस किसान को अपने साथ ले गई।

 

BKU announced to prepare for Farmers Big Movement from Western UP
सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala

भाकियू के आह्वान पर आज वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में अलग-अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे रहे, बाद में ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त किया गया।

धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे तो वहीं प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां धरने पर बैठे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU announced to prepare for Farmers Big Movement from Western UP
कलक्ट्रेट में नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
भाकियू अध्यक्ष बोले-बड़े आंदोलन की करो तैयारी
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान कलक्ट्रेट में धरना पदर्शन के बीच कहा की 26 फरवरी को किस सड़कों पर उतरकर किसान विरोध करेंगे। हरिद्वार से दिल्ली तक अपने अपने क्षेत्र में किसान ट्रैक्टर खड़े करेंगे। किसानों से आह्वान किया कि कहीं भी रास्ता जाम न करें। कार्यकर्ता जाम लगाने वालों पर भी निगाह रखेंगे। कहा कि तैयारी करो आंदोलन बड़ा होगा।
विज्ञापन
BKU announced to prepare for Farmers Big Movement from Western UP
राकेश टिकैत, मेरठ कलक्ट्रेट में - फोटो : Amar Ujala
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ में धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed