{"_id":"6a5d315704f2d35d3507a32f","slug":"death-of-father-and-four-children-the-innocent-ones-screams-were-stifled-as-they-were-buried-under-debris-2026-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता व चार बच्चों की मौत: मकान के मलबे में दफन हो गईं मासूमों की चीखें, एक-एक कर निकलती रहीं लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता व चार बच्चों की मौत: मकान के मलबे में दफन हो गईं मासूमों की चीखें, एक-एक कर निकलती रहीं लाशें
Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
सार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनर के हबीबपुर गांव में इस्लाम के कच्चे मकान की दीवार और छत गिर गई। छह बच्चों के साथ खाना खा रहा इस्लाम दब गया। इस्लाम और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
इस्लाम और अलसिबा की फाइल फोटो ओर जेबीसी से मलबे को हटवाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
मजदूर इस्लाम कस्सार के घर मौत ने झपट्टा मारा तो हबीबपुर सीकरी गांव में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ ही देर पहले तक बच्चे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, वहां पर मौत का मातम पसर गया। बस्ती में शोर मचा तो पहले ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए। करीब एक घंटे तक सिर्फ घायल होने की जानकारी ही दी जाती रही लेकिन देर रात परिवार के मुखिया और चार बच्चों की मौत से गांव में गम का माहौल बन गया।
मलबे को जेसीबी से हटवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि मजदूर परिवारों ने अपनी पिछली दीवार पक्की की हुई है, जबकि आगे का हिस्सा कच्चा है। रविवार रात बारिश के कारण ईंटों की दीवार गिरने के कारण ही छत गिरी और पूरा परिवार मलबे में दब गया। मोहल्ले के लोगों ने शोर सुना लेकिन एकाएक कुछ समझ नहीं आया। पड़ोसी बाहर निकले तो इस्लाम का मकान गिरा मिला। इसके बाद गांव में शोर मचा, जिसके बाद राहत के लिए लोग पहुंचे।
मुजफ्फरनगर हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी मौत
नाम व उम्र
इस्लाम 58
रुखसार 10
आहद 05
अलसीबा 04
जीशान 01
ये हुए घायल
रुकैया 06
सुमैया 07
नाम व उम्र
इस्लाम 58
रुखसार 10
आहद 05
अलसीबा 04
जीशान 01
ये हुए घायल
रुकैया 06
सुमैया 07
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार रात तेज बारिश और हवा के चलते कच्चा मकान ढह गया। इसमें एक ही परिवार के छह बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने इस्लाम और उसके चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
इस्लाम (58) मजदूरी करता था। रात को वह अपने छह बच्चों बेटी रुकैया (8) रुखसार (10), अलसीबा (4), सुमैया (7), आहद (5) और एक साल के जीशान के साथ घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान पहले मकान की एक दीवार गिरी फिर छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इस्लाम, रुखसार, आहद, अलसीबा और जीशान को मृत घोषित कर दिया गया। रुकैया और सुमैयार गंभीर रूप से घायल हैं।

बचाव कार्य में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री अग्रवाल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल देर रात स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर हादसे में घायल दो बच्चों को भर्ती कराया गया है। अग्रवाल ने बताया कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों ने यह बताया
बारिश के दौरान उन्हें एकाएक जोर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद बस्ती में चीखने की आवाज आई। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके की तरफ भागे। राहत कार्य शुरू किया लेकिन करीब आधा घंटा मलबे में दबे परिवार तक पहुंचने में लग गया। ग्रामीण मुजस्सिर ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने मलबा हटाने में मदद की है।