फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतौली उपचुनाव: मुख्यमंत्री को सुनानी थी दास्तां, पुलिस ने रोका, भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम

Wed, 30 Nov 2022 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar workers blocked the highway during rally of Chief Minister Yogi in Muzaffarnagar
भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस ने नहीं जाने दिया तो कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ही जाम लगा दिया।



दरअसल, सीएम योगी बुधवार को मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे थे। वहीं किसानों की समस्याओं का ज्ञापन देने के लिए जा रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बिजोपुरा चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। सीओ सदर हेमंत कुमार के समझाने पर किसान मान गए और ज्ञापन देकर लौट गए।

Bhakiyu Tomar workers blocked the highway during rally of Chief Minister Yogi in Muzaffarnagar
हाईवे जाम करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

बुधवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में छपार से कार व ट्रैक्टरों में सवार होकर खतौली के लिए चल दिए। पुलिस को जैसे ही भनक लगी तो सीओ सदर हेमंत कुमार ने बिजोपुरा चौराहे पर उन्हें रोक लिया। इससे नाराज सभी कार्यकर्ता हाईवे पर जाम लगा कर बैठ गए।

Bhakiyu Tomar workers blocked the highway during rally of Chief Minister Yogi in Muzaffarnagar
पुलिस ने किसी तरह समझाया। - फोटो : amar ujala

सीओ के समझाने पर आधा घंटे में ही जाम खोल दिया गया। बिना ज्ञापन दिए ही भाकियू कार्यकर्ता रामपुर तिराहे की तरफ चल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar workers blocked the highway during rally of Chief Minister Yogi in Muzaffarnagar
ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

उनका कहना था कि रामपुर तिराहे पर ज्ञापन दिया जाएगा। पुलिस ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को सिसोना में रोक लिया। तब सीओ को 13 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। सीओ ने गुरुवार को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Bhakiyu Tomar workers blocked the highway during rally of Chief Minister Yogi in Muzaffarnagar
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मदपुर पावर हाउस पर कार्यरत जेई संदीप कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसकी पुरकाजी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed