फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस ने बांटे बिस्किट तो फफक पड़ा भूखा यात्री, प्रयागराज में गरीबों के लिए अधिकारियों ने बनाया खाना

Fri, 27 Mar 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Mar 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
UP police helps needy poor and travellers with food and eatables during lockdown
बिस्किट की पैकेट देख फफक पड़ा भूखा यात्री - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान समाज के एक वर्ग के लिए जहां यह घर में रहकर आराम करने का समय है, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए यह विकट परिस्थिति है। किसी तरह दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर के पेट पालने वालों के सामने बड़ी समस्या आन पड़ी है। ऐसे में उन्हें शासन प्रशासन से ही मदद की उम्मीद है, जो ऐसे समय में उनके साथ खड़ी है।


 
UP police helps needy poor and travellers with food and eatables during lockdown
गरीबों के लिए खाना बनाती पुलिस - फोटो : ani
शुक्रवार को प्रयागराज में पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों से खाना बनाकर गरीबों के बीच वितरण किया। जिले में गरीब, असहाय लोगों को पुलिस द्वारा नि:शुल्क ही भर पेट भोजन दिया जा रहा है। इससे उन गरीबों को भी ऐसे समय में लड़ने की ताकत मिल रही है।
 
UP police helps needy poor and travellers with food and eatables during lockdown
खाना बांटती पुलिस - फोटो : ani
गरीबों में खाना बांटने के दौरान एक अधिकारी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और पुलिस की गाड़ियों को हमने सूचित किया है कि कहीं भी भूखा व्यक्ति मिलता है तो एनजीओ की मदद से या फिर अपने स्तर पर उनकी मदद जरूर करें। पुलिस का कहना है कि यदि कोई संस्था गरीबों को भोजन मुहैया कराना चाहती है तो 112 नंबर डायल कर के पुलिस की मदद ले सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police helps needy poor and travellers with food and eatables during lockdown
बिस्किट का पैकेट देखकर रो पड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
वहीं संभल जिले के थाना बनियाठेर गेट पर तीन युवक मथुरा से पैदल चलकर रामपुर जनपद स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें खाने के लिए बिस्किट उपलब्ध कराया। यह देख उनमें से एक युवक फफक-फफक कर रो पड़ा।

 
विज्ञापन
UP police helps needy poor and travellers with food and eatables during lockdown
खाना खाकर खुश हुए लोग - फोटो : ani

मालूम हो कि शुक्रवार को लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने आमजन को आवश्यक वस्तुएं होम डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी करने को कहा है। ऐसे कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर एनएए के अन्तर्गत भी कार्रवाई की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed