फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही भर्ती परीक्षा: सिपाही बनने की चाह में छोड़ दी नौकरी, वर्दी पहनने का सपना पूरा करने को जागीं रातें

Sat, 24 Aug 2024 03:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
UP constable exam: Left job in desire become soldier, stayed awake nights to fulfill dream of wearing uniform
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए पिछले कई महीनों से दिन-रात कड़ी मेहनत की। यह अंतिम अवसर है। अगर इस बार भी चयन नहीं हुआ तो फिर दोबारा मौका नहीं मिला। हालांकि, इस बार पेपर अच्छा हुआ है और चयन की उम्मीद है। सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकले कई युवाओं ने ये बातें कहीं।

UP constable exam: Left job in desire become soldier, stayed awake nights to fulfill dream of wearing uniform
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यह हमारा अंतिम मौका है। अब परीक्षा देने की उम्र पूरी हो चुकी है। बिजनौर से आए अभ्यर्थी विनीत कुमार ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर आते ही खुशी जताई। विनीत ने बताया कि उनके तीन भाई और एक बहन है। वे सबसे बड़े हैं। पिता खेती करते हैं।

UP constable exam: Left job in desire become soldier, stayed awake nights to fulfill dream of wearing uniform
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

विनीत ने बताया कि 18 फरवरी को हुई परीक्षा ठीक नहीं हुई थी। मैंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन भर्ती रद्द होने से दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला। इसके बाद पिछले छह माह से दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। यह मेरा सिपाही भर्ती के लिए अंतिम मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP constable exam: Left job in desire become soldier, stayed awake nights to fulfill dream of wearing uniform
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

विनीत की तरह बरेली निवासी राजकुमार का कहना है कि अब मेरी उम्र अधिक हो चुकी है। जब यूपी पुलिस में सिपाही बनने के लिए फार्म भरा था, तब मैं इसके लिए योग्य था। मैंने अंतिम मौका मानकर ही परीक्षा की तैयारी है। परीक्षा अच्छी हुई है। 

विज्ञापन
UP constable exam: Left job in desire become soldier, stayed awake nights to fulfill dream of wearing uniform
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

राजकुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां को देखकर बताया है कि इस बार परीक्षा में गड़बड़ी की कोई आशंका है। बदायूं के सर्वेश मिश्रा ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सपना पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed