फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: मुरादाबाद में गर्म हवाओं से राहत, चौबीस घंटे के भीतर हल्की बारिश की संभावना, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

Sun, 02 Jun 2024 01:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from hot winds Moradabad, possibility light rain within 24 hours, temperature 43 degrees
मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के तापमान में तीन दिन बाद थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की सुबह हल्की हवाएं चलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने तीन जून को बारिश की संभावना जताई है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 से नीचे रहने की संभावना है।

Relief from hot winds Moradabad, possibility light rain within 24 hours, temperature 43 degrees
मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद यह 39 डिग्री तक ही रह सकता है। शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 50 प्रतिशत रही। शाम को दक्षिण की ओर से तेज हवाएं चलीं। सुदूर तटीय क्षेत्रों में  बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिला।

Relief from hot winds Moradabad, possibility light rain within 24 hours, temperature 43 degrees
मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिकों से पहले ही संभावना जताई थी कि एक या दो जून को हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को दिन में मौसम का मिजाज देखकर लोगों ने तेज हवाओं का अंदाजा नहीं लगाया था लेकिन शाम को आंधी ने गर्मी से राहत देने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relief from hot winds Moradabad, possibility light rain within 24 hours, temperature 43 degrees
मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

दिन में लोग धूप में पसीने से लथपथ, सिर पर गमछा बांधे नजर आए। अस्पतालों में घबराहट, उल्टी, दस्त, कमजोरी के मरीज आते रहे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर दो बजे तक 50 मरीज पहुंचे थे। मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Relief from hot winds Moradabad, possibility light rain within 24 hours, temperature 43 degrees
मुरादाबाद में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में लगातार आ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज 
निजी अस्पतालों में लगातार हीट स्ट्रोक के मरीज आ रहे हैं। लोग गर्मी के कारण चक्कर, बेहोशी, घबराहट, हाथ-पैरों में जलन, मुंह सूखना आदि लक्षण बता रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी लोग यही परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। 102 एंबुलेंस के पास भी गर्मी में बेहोशी के कई कॉल आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed