फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'बहुत समझाया, पढ़ाई रोकी, पर वो नहीं मानी...', बेटी को इसलिए तड़पा-तड़पाकर मार डाला; बाप ने खुद भी दी जान

Wed, 05 Feb 2025 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल में बाप ने बेटी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद खुद ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिवार में दो मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
 

विज्ञापन
Sambhal Murder Case Father Kills Daughter Over Love Affair Dies After Consuming Poison
Sambhal Murder Case - फोटो : अमर उजाला
Sambhal Daughter Murder News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बेटी को फोन पर युवक से बात करता देख पिता ने लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर स्थिति में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।


घटना ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव में मंगलवार दोपहर हुई। गांव निवासी मिथलेश ने बताया कि उसकी बेटी अंशु (19) गांव के ही युवक से फोन पर बात करती थी। बेटी को फोन पर बात करते देखकर कई बार समझाया भी था। 
Sambhal Murder Case Father Kills Daughter Over Love Affair Dies After Consuming Poison
संभल में हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिवार को लोग - फोटो : संवाद

मंगलवार की दोपहर वह छत पर गई थी। बेटी आंगन में चारपाई पर लेटकर फोन पर युवक से बात कर रही थी। यह देखकर उसके पति राजपाल ने गुस्से में रॉड से बेटी से सिर पर कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद राजपाल ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें मेरठ ले जाया गया। जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Sambhal Murder Case Father Kills Daughter Over Love Affair Dies After Consuming Poison
संभल में हत्या के बाद माैके पर एकत्र लोग - फोटो : संवाद

कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानी युवती तो आपा खो बैठा पिता 
गांव असरफपुर के ग्रामीणों ने बताया कि राजपाल ने बेटी अंशु को काफी समझाया कि युवक से बात न करें। लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों ने उसे कई बार पीटने के साथ ही पढ़ाई भी बंद करा दी। लेकिन अंशु ने युवक से बात करना बंद नहीं किया। मना करने के बावजूद मंगलवार की दोपहर अंशु को फोन पर युवक से बात करते देखा तो पिता आपा खो बैठा और बेटी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Murder Case Father Kills Daughter Over Love Affair Dies After Consuming Poison
संभल में हत्या के बाद जांच करती - फोटो : संवाद
सिर पर लगातार करता रहा वार
मंगलवार को जब अंशू मोबाइल पर युवक से बात कर रही थी तो उसने अपने चेहरे को दुपट्टे से कवर कर लिया था। जिससे परिवार को यह जानकारी न हो सके कि वह मोबाइल पर बात कर रही है। इसकी भनक राजपाल को लगी तो उसने सीधे रॉड से ही हमला कर दिया। सिर पर वह लगातार वार करता रहा। 
 
विज्ञापन
Sambhal Murder Case Father Kills Daughter Over Love Affair Dies After Consuming Poison
बेटी अंशु और पिता राजपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अंशु की मां ने बताया कि एक चीख तो बेटी की सुनाई दी थी। चीख सुनकर लगा कि उसके पिता ने पिटाई कर दी है। लेकिन जब छत से नीचे आई तो अंशू के चेहरा खून से लथपथ था और जान जा चुकी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो गांव के चिकित्सक को बुलाया गया। जिसने उसके मृत होने की पुष्टि की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed