फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 50 हजार में बेचा जिगर का टुकड़ा... सौदा तय करने के बाद बिना रकम दिए ही बच्चे को अगवा कर भागे आरोपी

Sun, 02 Feb 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक महिला ने 50 हजार में बेटे को बेच दिया। इसके बाद अपहरण की साजिश रच दी। सौदा तय करने वाले बिना रकम दिए ही बच्चे को अगवा कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है और चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mother had hatched a kidnapping by selling her son for Rs. 50,000 four arrested by moradabad police
मां ने रची अपहरण की साजिश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र से तीन पूर्व अगवा किए गए डेढ़ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। मां ने ही अपहरणकर्ताओं से 50 हजार रुपये में बेटे को बेच दिया था। बाद में अपहरण का ड्रामा किया। आरोपी मौका पाकर बिना पैसे दिए ही बच्चे को अगवा कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने महिला, सौदा तय करने वाले बिचौलिए और बच्चे को खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की रात बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती चांद मस्जिद निवासी महिला सोनी परवीन ने कांठ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। 
Mother had hatched a kidnapping by selling her son for Rs. 50,000 four arrested by moradabad police
मुरादाबाद में बच्चे के अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने उसे काम दिलाने के बहाने कांठ क्षेत्र में बुलाया और उसके डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर भाग गए हैं। पुलिस और एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के साहू नगला मिलक निवासी अनिल, नौगांवा सादात रतनपुर खुर्द निवासी सोनू उर्फ रोबिन सनगिल और गजरौला थाना क्षेत्र के बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। 

 
Mother had hatched a kidnapping by selling her son for Rs. 50,000 four arrested by moradabad police
मुरादाबाद में बच्चे के अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों से बच्चा बरामद कर लिया है। पूछताछ में अनिल और सोनू ने बताया कि उन्होंने इस बच्चे को 50 हजार रुपये में सोनी परवीन से खरीदा था जबकि 70 हजार रुपये में बृजेश से सौदा तय कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोनी परवीन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने भी बच्चे को बेचने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि आरोपी उसका बच्चा भी ले गए थे और तय रकम भी उसे नहीं दी थी। इसलिए उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि चारों आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother had hatched a kidnapping by selling her son for Rs. 50,000 four arrested by moradabad police
मुरादाबाद में बच्चे के अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
खरीदार से अपहरणकर्ताओं ने 15 हजार रुपये लिए थे एडवांस  
पुलिस पूछताछ में अनिल और सोनू ने बताया कि उन्होंने बृजेश से एडवांस में 15 हजार रुपये ले लिए थे। बाकी रकम बच्चा देने के बाद तय हुई थी। आरोपी बच्चे को अगवा कर ले गए। शनिवार की सुबह वह बृजेश को बच्चा देने आए थे और उन्होंने बृजेश से पांच हजार रुपये भी ले लिए थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि बृजेश के पांच बेटियां हैं, इसलिए वह बेटा खरीदना चाह रहा था।
विज्ञापन
Mother had hatched a kidnapping by selling her son for Rs. 50,000 four arrested by moradabad police
मुरादाबाद में बच्चे के अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लूट के मोबाइल से तय किया सौदा जनसेवा केंद्र से ट्रांसफर किए पैसे
 डेढ़ साल के बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी अनिल और सोनू अनपढ़ हैं लेकिन उन्होंने ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर आईपीएस और पीपीएस अफसर भी हैरान रह गए। आरोपियों ने बच्चे का सौदा तय करने के लिए लूट का मोबाइल इस्तेमाल किया और दूसरे जनपद में जाकर जनसेवा केंद्र से महिला के खाते में 500 रुपये ट्रांसफर कराए। इस केस की तफ्तीश में कड़ी से कड़ी जुड़ी तो कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed