UP: सिर पर हथौड़े से हमला... फिर सलीम को गाड़ी से कुचलकर मारा, बीमा क्लेम के 78 लाख के लिए कत्ल; बड़ा खुलासा
Sambhal Insurance Scam: संभल की रजपुरा थाना पुलिस ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए दो हत्याएं करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने बीमा पॉलिसी कराने के बाद दिल्ली और धनारी निवासी की हथौड़े से मारकर हत्या की थी। इसके बाद उसे हादसा दिखाकर लाखों रुपये का बीमा क्लेम हासिल किया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह तीसरी हत्या की भी योजना बना रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के सदस्यों ने कई चौंकाने वाले खुलासे पुलिस के सामने किए हैं। इस गिरोह में शामिल ओमप्रकाश के जीजा रमेश की भी हत्या अगले महीने की जानी थी। उनकी गिरोह के द्वारा चार पॉलिसी करा दी गई थीं। इस खुलासे के बाद पुलिस भी सन्न रह गई।
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि बर्बरता पूर्वक यह हत्या को अंजाम देते थे और हत्या को हादसा बनाकर बीमा क्लेम हड़प रहे थे। अगले महीने में भी एक और हत्या करने की साजिश रच दी गई थी। रमेश के नाम से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, आदित्य बिरला, एसबीआई, नीवा बूपा कंपनियों की जीवन बीमा पॉलिसी करा दी थीं।
हत्या से एक दिन पहले अमन व उसके पिता को कमल और वेदप्रकाश ने गांव बुलाया था
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमन के नाम पर 2.70 करोड़ रुपये की सात पॉलिसी कराई थीं, जिसमें आरोपी सुनील माध्यम था। इन पॉलिसी का प्रीमियम भी खुद भरा था। आरोपी कमल और वेदप्रकाश ने बताया कि अमन उनका रिश्ते का भांजा था। पिता रामचरण ने अमन की मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी।
इसके चलते वह अपने पिता और मां से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखता था। हमारे साथ उसके संबंध ज्यादा गहरे थे। इसलिए वह भरोसे में आ गया और उसकी सुनील के माध्यम से पॉलिसी करा दी थीं। आरोपियों ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को हत्या करने की साजिश रची थी।
इसलिए उसको एक कार्यक्रम के बहाने बुलाया था। उसके पिता को किसी काम के बहाने से 14 नवंबर को बुला लिया था। जिससे अमन की मौत के बाद उनको मुकदमे में वादी बनाया जा सके। आरोपियों ने बताया कि जब अमन की मौत की सूचना रामचरण को हुई तो वह बेहोश हो गए। इसलिए वेदप्रकाश को इस मामले में वादी बनना पड़ा था।