{"_id":"67e7b125f4554678140d322b","slug":"moradabad-crime-news-double-murder-case-inside-story-man-killed-his-grandmother-and-aunt-know-reason-2025-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: फर्श पर फैला था खून ही खून, बुआ पर सात और दादी पर हथौड़े से एक वार; पोते साहिल ने इसलिए दोनों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्श पर फैला था खून ही खून, बुआ पर सात और दादी पर हथौड़े से एक वार; पोते साहिल ने इसलिए दोनों को मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:17 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने दादी और बुआ को मार डाला। हथौड़े से सिर कूचकर दोनों की हत्या की। रिश्तेदारों के साथ आरोपी युवक ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर सरेंडर किया। हत्याकांड को अंजाम देने की चौंकाने वाली वजह आरोपी ने पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
1 of 13
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद में बुआ और दादी की हत्या करने वाले साहिल उर्फ सोनू ने हथौड़े से पहला वार अपनी बुआ वंदना शर्मा पर किया। वह चीखने लगीं तो उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद सिर पर एक के बाद एक छह वार किए। बेटी को बचाने के लिए सरोज अपने पोते के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उसे रहम नहीं आया।
बाद में आरोपी ने हथौड़े से एक वार अपनी दादी के सिर पर किया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने यह बातें कुबूल कीं।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो फर्श पर खून ही खून फैला था। वंदना शर्मा के सिर के बाल टूटे मिले, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए एकत्र किया। मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले।
2 of 13
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था
आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिन से दादी और बुआ से रुपये मांग कर रहा था, लेकिन वह पैसे देने से मना कर रही थीं। इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था। शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी उठा और उसने देखा कि दादी और बुआ अपने कमरे में हैं। दोनों को जगाया और फिर रुपये मांगे। जैसे ही मां-बेटी ने रुपये देने से इन्कार किया तुरंत आरोपी ने पहला वार अपने बुआ के सिर पर किया। उनके मुंह से खून बहने लगा।
इसके बाद वह बुआ को घसीटकर कमरे के बाहर लाया। इससे उनके सिर के बाल भी टूट गए। फिर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सरोज शर्मा के मकान के दरवाजे दो रास्तों पर खुलते हैं। हत्या के बाद आरोपी ने एक दरवाजे को अंदर से बंद किया और दूसरे दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
Moradabad Double Murder
- फोटो : संवाद
दादी-बुआ को मारकर आया हूं... सुनकर सहम गए बहन-बहनोई
आरोपी साहिल की बुआ सीमा की बेटी पूजा की शादी बरेली में हुई है। वह बरेली के बड़ी बमनपुरी में रहती हैं। हत्या के बाद साहिल बरेली पहुंच गया और अपनी बहन पूजा व बहनोई सुबोध को बताया कि वह दादी और बुआ की हत्या करके आया है। यह सुनकर दोनों सहम गए। सुबोध ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने किसी तरह साहिल को मुरादाबाद चलने के लिए मनाया। फिर सुबोध ने गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल में फोन कर अपने साले विशाल को पूरी जानकारी दी। फिर साहिल के साथ मुरादाबाद आ गए और उसे थाने लेकर पहुंचे।
पड़ोसियों से नहीं करता था बात, देर रात तक दोस्तों संग घूमता था
आरोपी साहिल उर्फ सोनू आसपास के लोगों से कोई वास्ता नहीं रखता था। वह अक्सर दोस्तों के साथ देर रात तक घूमता रहता था। इस कारण दारी और बुआ उससे परेशान थीं। वह दोनों चाहती थीं कि वह गाजियाबाद जाकर वहां काम करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।