यूपी के अमरोहा के हसनपुर के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी होटलकर्मी मुकेश (35) की बेरहमी से हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव और बाइक को जला डाला। रविवार को दीपपुर निवासी ब्रजेश के गन्ने के खेत में अधजला शव मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता सुखराम की तहरीर पर गांव निवासी सुखबीर समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी मुकेश गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक होटल पर काम करता था। मुकेश और गांव निवासी सुखबीर की ननिहाल आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुकेश और सुखबीर ननिहाल जाने के लिए साथ निकले थे लेकिन शाम तक नहीं पहुंचे। बाद में मुकेश का फोन भी बंद हो गया।
2 of 7
हसनपुर में मुकेश हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
रविवार की सुबह दीपपुर निवासी ब्रजेश के गन्ने के खेत में मुकेश का अधजला और खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए शव को करीब पांच मीटर तक घसीटा गया था। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन शव पूरा नहीं जल सका। साथ ही बाइक भी जला दी गई। पुलिस को घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून, मोबाइल का डेटा केबल और देसी शराब का खाली पौव्वा मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
3 of 7
हसनपुर में मुकेश हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला टूटा-फूटा मोबाइल
पुलिस को घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मोबाइल मिला है, जो टूटा-फूटा है। माना जा रहा है कि मोबाइल मुकेश का हो सकता है। पुलिस मोबाइल के बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है।
4 of 7
हसनपुर में मुकेश हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पिता बोले- लेनदेन के विवाद में सुखबीर ने कर दी बेटे की हत्या
मृतक के पिता सुखराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक ही गांव की ननिहाल होने की वजह से सुखबीर का उनके घर आना-जाना था। करीब तीन माह पहले बेटे का सुखबीर से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, तब उसने बेटे को मारने की धमकी दी थी लेकिन कुछ समय बाद सबकुछ सामान्य हो गया। आरोप लगाया कि सुखबीर उस विवाद को अभी तक नहीं भूला था, जिस पर शनिवार को बेटे को का साथ ले गया और अपने साथी मदद से उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।
5 of 7
हसनपुर में मुकेश हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
घटना के बाद से ही नामजद आरोपी सुखबीर फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।