शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे का वक्त था। हार्दिक अपनी मम्मी नीलिमा के दिल्ली रोड स्थित दफ्तर पहुंचा और उसने कहा कि मम्मी घर चलिए आपको सरप्राइज देना है। बेटे के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखकर नीलिमा कुछ समझ नहीं सकीं। उन्हें लगा बेटा- बेटी लंबे समय के बाद घर आए हैं शायद दोनों भाई बहन ने कोई प्लान बनाया होगा। वह बेटे के साथ कार में बैठकर चली गईं लेकिन घर का नजारा देखकर वह सन्न रह गईं।
2 of 10
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे के दरवाजे पर कंबल में हिमशिखा का शव लिपटा हुआ पड़ा था। जैसे ही उन्न्होंने शोर मचाया हार्दिक ने चाकू से हमला कर दिया था। किसी तरह उनकी जान बच पाई। जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा आपबीती सुनाते हुए फफड़ पड़ीं। नीलिमा के पास बेंच पर उनकी तीमारदारी कर रहीं दो महिलाओं ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कुछ देर शांत रहने के बाद बोलीं कभी सपने में नहीं सोचा था कि जिसे पालने के लिए अपने सपने भी पूरी नहीं किए वह बेटा ही दुश्मन हो जाएगा।
3 of 10
आरोपी हार्दिक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति ने साथ छोड़ा तो मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटी। नौकरी की और बेटी बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाई। दोनों भाई बहन बहुत अच्छे से रहते थे। दोनों एक दूसरे का ख्याल और सम्मान करते थे लेकिन पिछले छह सात माह में अचानक हार्दिक के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह किसी लड़की से प्रेम करता था लेकिन उससे ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद ही बात बात में अपनी बहन पर हमलावर हो जाता था। उसके व्यवहार में बदलाव को हमें महसूस हो रहा था लेकिन यह कभी नहीं लगा कि वह हमारी हत्या कर देगा।
4 of 10
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर नीलिमा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी चली गई थीं। शाम को भाई बहन को गुरुग्राम जाना था लेकिन उससे पहले ही बेटा दफ्तर पहुंचा और वह सरप्राइज देने की बात कहकर बुला ले आया था। बोलीं बेटे की एक गलती ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। बेटी दुनिया में नहीं रही। बेटा जेल चला गया और मां अस्पताल में भर्ती है।
5 of 10
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए
बहन की हत्या और मां पर जान लेवा हमला करने वाले इंजीनियर यूट्यूबर हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर द हादिक सिंह नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसके करीब साढ़े 13 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह बोल रहा है कि इंसान को गुलामी नहीं आजाद जिंदगी जीना चाहिए।