मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए दुबई से लौटे रामपुर के टांडा निवासी चार सोना तस्करों के पेट से डॉक्टरों ने 24 घंटे में सोने के 27 कैप्सूल निकाले हैं। एक कैप्सूल का वजन करीब 35 ग्राम है। पुलिस के अनुसार एक किलो से ज्यादा का सोना बरामद किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने दो दिन तक सभी आरोपियों की निगरानी की थी।
UP: चार तस्कर... 27 कैप्सूल और 24 घंटे, तस्करों के पेट से निकाला एक किलो सोना; सभी को किया था अगवा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 May 2025 02:46 PM IST
सार
दुबई से लौटे रामपुर के टांडा निवासी चार युवकों के पेट से डॉक्टरों ने 24 घंटे में सोने के 27 कैप्सूल बरामद किए हैं। एक कैप्सूल का वजन करीब 35 ग्राम है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले कस्टम विभाग की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन