मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में तंग गली के किनारे गनपत सैनी का घर है। इस घर की चाहरदीवारी में रविवार की रात अरमान और काजल की हत्या कर दी गई। रात में आस पड़ोस के लोगों ने चीखें सुनीं जरूर लेकिन गांव के इस सैनी बस्ती से घटना का सच तीन दिन तक बाहर नहीं निकला।
रात में दोनों के शवों को ठिकाने लगाने के बाद घर से सबूत भी मिटा दिए गए और सोमवार की सुबह इस परिवार के लोग अपने-अपने काम ऐसे चले गए जैसे कुछ हुआ ही नहीं। उमरी सब्जीपुर गांव निवासी गनपत के तीन बेटे राजाराम, रिंकू और सतीश हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरोहा रामहट में रहता है। राजाराम पत्नी और बच्चों के साथ इसी मकान में रहता है।
2 of 16
अरमान के गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गनपत और उसकी पत्नी हरदेई खेत पर बने दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार की रात साढ़े नौ बजे अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। राजाराम और उसकी पत्नी ने दोनों को देख लिया था।
3 of 16
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कॉल कर भाई और पिता को बुलाया
राजाराम ने कॉल कर अपने भाई रिंकू और पिता को घर बुला लिया। जिस कमरे में अरमान और काजल मौजूद थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। करीब 12 बजे दोनों की पिटाई की। अरमान के हाथ पैर बांध लिए थे। हत्या करने के बाद दोनों के शवों को घर से दो किलोमीटर दूर गागन नदी किनारे दबा दिया था।
4 of 16
हत्याकांड के बाद इलाके में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिलाओं ने पूरे घर की सफाई कर दी। सोमवार सुबह राजाराम राजमिस्त्री का काम करने गया। राजाराम की पत्नी आलू खोदने चली गई जबकि राजाराम की मां हरदेई गन्ना काटने चली गई थी। गनपत भी अपने दूसरे घर में चला गया था। पूरे परिवार ने ऐसा माहौल बना दिया था कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
5 of 16
लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला: यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।