फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों से दस-दस लाख में हुआ था ठेका, बिहार से बुलाए सॉल्वर को मिले 20 हजार

Sun, 18 Feb 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment: Candidates were contracted for Rs 10 lakh each, solver got Rs 20 thousand
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के योगेश और सुचित ने अभ्यर्थियों से सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के लिए दस-दस लाख रुपये में ठेका लिया था। तीन अभ्यर्थियों से रकम लेने के बाद दो सॉल्वर बिहार से बुलाए थे। सॉल्वरों को 20-20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए सॉल्वर और अभ्यर्थियों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस गैंग के सरगना योगेश और सुचित और इनके बिहार के साथी अभिनव आलोक की तलाश में जुटी है।

 

Constable Recruitment: Candidates were contracted for Rs 10 lakh each, solver got Rs 20 thousand
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली में प्रवेश के दौरान एक अभ्यर्थी अभिषेक का बायोमैट्रिक सत्यापन में गड़बड़ी पाई गई थी। चेकिंग स्टाफ की सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उससे पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

 

Constable Recruitment: Candidates were contracted for Rs 10 lakh each, solver got Rs 20 thousand
मुरादाबाद में केंद्रों की जांच करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसका असली नाम अवनीश कुमार है। वह बिहार के सीतामढ़ी निवासी है। अपने साथी कुमार गौरव और अभिनव आलोक के साथ यहां दूसरों की जगह परीक्षा देने आया है। कुमार गौरव को मनीष यादव की जगह परीक्षा देनी थी। हम दोनों को बिहार से अनिभव आलोक लेकर आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Recruitment: Candidates were contracted for Rs 10 lakh each, solver got Rs 20 thousand
सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला है कि योगेश और उसके रिश्तेदार सुचित ने एडवांस में एक-एक लाख रुपये लेकर सॉल्वर बैठाने का सौदा तय किया था। इसके बाद अपने गैंग के अन्य साथी अभिनव आलोक की मदद से बिहार से सॉल्वर मंगवाए थे। जिन्हें 20-20 हजार रुपये दिए गए थे। इसके अलावा उनके होटल में ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी।

 

विज्ञापन
Constable Recruitment: Candidates were contracted for Rs 10 lakh each, solver got Rs 20 thousand
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

फाॅर्म और आधार कार्ड पर लगाया था सॉल्वर का फोटो

पुलिस पूछताछ में मनीष और अभिषेक ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के लिए योगेश और उसके रिश्तेदार ने फॉर्म पर सॉल्वर के फोटो लगाए थे। जबकि मूल नाम पता अभ्यर्थी का लिखा था। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड पर सॉल्वर के फोटो लगाए गए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed