यूपी के अमरोहा जिले के उझारी में शुक्रवार की दोपहर घर से निकले एल्युमीनियम कारीगर जीशान (22) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका शव उझारी-इकौंदा मार्ग स्थित बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में पड़ा मिला। हत्यारोपियों ने उनकी गर्दन, सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए थे। लापता होने के 24 घंटे बाद शव मिलते ही परिजनों की भीड़ जमा हो गई।
UP: सिर, गर्दन और चेहरे पर अनगिनत वार... एल्युमीनियम कारीगर को धारदार हथियार से काट डाला; फैक्टरी में मिली लाश
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 PM IST
सार
अमरोहा में एल्युमीनियम कारीगर की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपियों ने सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए थे। बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी में शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन