फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: विंध्यवासिनी मंदिर में दिखा नवरात्रि जैसा नजारा, कड़ाके की ठंड के बीच उमड़ी भीड़

Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Jan 2023 01:17 PM IST
सार

कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर में मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। गंगा घाटों पर स्नान ध्यान के बाद हाथों में माता का प्रसाद लिए भक्त विभिन्न गलियों के रास्ते मंदिर को पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
PHOTOS: Navratri-like view seen in Vindhyavasini temple, crowd gathered amid bitter cold
विंध्य धाम में नवरात्रि जैसा दिखा नजारा - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नव वर्ष के साथ ही रविवार का दिन होने के चलते विंध्य धाम में नवरात्र जैसा नजारा देखने को मिला। भोर से ही लोग कतारों में लगे देखे गए।

PHOTOS: Navratri-like view seen in Vindhyavasini temple, crowd gathered amid bitter cold
माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। गंगा घाटों पर स्नान ध्यान के बाद हाथों में माता का प्रसाद लिए भक्त विभिन्न गलियों के रास्ते मंदिर को पहुंच रहे थे।
PHOTOS: Navratri-like view seen in Vindhyavasini temple, crowd gathered amid bitter cold
गलियों के रास्ते मंदिर पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विंध्य कारिडोर निर्माण के चलते श्रद्धालुओं को इधर-उधर व गलियों के रास्ते मंदिर पहुंचना पड़ा। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते सड़कों पर जगह-जगह वाहनों का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Navratri-like view seen in Vindhyavasini temple, crowd gathered amid bitter cold
श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
इससे श्रद्धालुओं को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतार के साथ गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
PHOTOS: Navratri-like view seen in Vindhyavasini temple, crowd gathered amid bitter cold
मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े रहे - फोटो : अमर उजाला
वहीं झांकी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। इसी तरह नगर में बढ़िया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर व तारकेश्वर महादेव के अलावा बूढ़े नाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed